Search KhabarFast

Press ESC to close

Share Market: अमेरिका-ईरान के युद्ध ने शेयर बाजार को डूबोया, 4 दिन में 1.75 लाख करोड़ खाक

Share Market: अमेरिका-ईरान के युद्ध ने शेयर बाजार को डूबोया, 4 दिन में 1.75 लाख करोड़ खाक

Share Market Crash: अमेरिका-ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर भारतीय शेयर बाजार में भी देखने को मिल रहा है। ये युद्ध जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है, शेयर बाजार के निवेशकों की चिंता भी बढ़ रही है। ऐसा इसलिए क्योंकि चार दिनों के भीतर 1.75लाख करोड़ रुपए स्वाहा हो गए हैं।

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के टॉप 10कंपनियों को तगड़ा नुकसान हुआ है। सबसे ज्यादा गिरावट मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक और एसबीआई में दर्ज की गई है। बीते सप्ताह BSE सेंसेक्स 949.74अंक या 1.27फीसदी नीचे गिरा। जबकी एनएसई निफ्टी में 294.9अंक यानी 1.27की गिरावट हुई।

इन तीन कंपनियों को तगड़ा नुकसान

बीते सप्ताह रामनवमी के मौके पर शेयर बाजार में क्लोजिंग थी और महज चार दिन ही व्यापार चला। इन चार कारोबारी दिनों में देश की कई कंपनियों को नुकसान हुआ। रिलायंस इंडस्ट्रीज का मार्केट कैप घटकर 18.24लाख करोड़ रुपए पर आ गया। कंपनी के निवेशकों ने 89,720करोड़ डूब गए। दूसरे नंबर पर एचडीएफसी बैंक रहा और इसकी मार्केट वैल्यू 11.64लाख करोड़ रह गया। देश के सबसे बड़ा सरकारी बैंक एसबीआई तीसरे नंबर पर रहा। एसबीआई का मार्केट कैप 35, 399करोड़ रुपए कम होकर 9.42लाख करोड़ रुपए पर आ गया।

यहां हो रही कमाई

एक तरह जहां सेंसेक्स की टॉप सेवन कंपनियों ने निवेशकों का घाटा कराया है। तो, वहीं, तीन कंपनियों के शेयरों में पैसे लगाने वाले फायद में रहे। एलटी का मार्केट कैप 18,052 करोड़ रुपए की बढ़ोतरी के साथ 4.90 लाख करोड़ रुपए हो गया। वहीं, बजाज फाइनेंस की मार्केट वैल्यू में 8,680 करोड़ रुपए के इजाफे हुए और ये 5.25 लाख करोड़ हो गई। इसके अलावा आईटी दिग्गज कंपनी Infosys Market Value 6,245 करोड़ रुपए की तेजी के साथ 5.15 लाख करोड़ रुपए तक पहुंच गई।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Today Gold-Silver Price: सोना चमका या फीका पड़ा? जानिए 08 जून का क्या है चांदी का दाम

अगर आप सोना या चांदी खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो खरीदारी से पहले आज के ताजा भाव जरूर जान लें। 8 जून को देशभर के सर्राफा बाजारों में 18 कैरेट, 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने के नए रेट जारी किए गए हैं। वहीं चांदी की कीमतों में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिला है।

5 रुपये में खड़ा किया 2500 करोड़ रुपये का कारोबार, देश-विदेश में बनाई खास पहचान

Khabar Fast, Bikanerwala Success Story : जो कभी मेहनत करना नहीं छोड़ते है वो एक न एक दिन जरूर कामयाब होते है आ हम आपके लिए ऐसे शख्स की कहानी लेकर आए है

SSC Jobs 2026: सरकारी नौकरी की तलाश खत्म! SSC ने निकाली JSA-LDC पदों पर भर्ती, तुरंत करें अप्लाई

एसएससी (Staff Selection Commission) ने साल 2026 के लिए जूनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट (JSA) और लोअर डिवीजन क्लर्क (LDC) समेत कई पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। यह भर्ती सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर मानी जा रही है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast