Search KhabarFast

Press ESC to close

WhatsApp यूजर्स के लिए बड़ी खबर! अब एक साथ चलेंगे 2 अकाउंट, इस फीचर से बदलेगा चैटिंग का तरीका

WhatsApp यूजर्स के लिए बड़ी खबर! अब एक साथ चलेंगे 2 अकाउंट, इस फीचर से बदलेगा चैटिंग का तरीका

WhatsApp Dual Account iPhone: WhatsApp यूजर्स के लिए खुशखबरी! दरअसल, Meta ने iPhone यूजर्स के लिए लंबे समय से मांगी जा रही सुविधा को आखिरकार रोलआउट कर दिया है। अब iPhone पर एक ही ऐप में दो अलग-अलग व्हाट्सएप अकाउंट एक साथ चलाए जा सकते हैं। इससे पहले एंड्रॉयड यूजर्स को यह सुविधा 2023 से उपलब्ध थी, लेकिन iPhone यूजर्स को सेकंड फोन या व्हाट्सएप बिजनेस ऐप का सहारा लेना पड़ता था।

इसके अलावा Meta ने 26 मार्च 2026 को इस बड़े अपडेट के साथ कई और उपयोगी फीचर्स भी लॉन्च किए हैं, जो स्टोरेज मैनेजमेंट, चैट ट्रांसफर और AI टूल्स से जुड़े हैं। ये फीचर्स धीरे-धीरे दुनिया भर के यूजर्स को उपलब्ध हो रहे हैं।

1. ड्यूल अकाउंट सपोर्ट

iPhone यूजर्स अब एक ही डिवाइस पर दो अलग-अलग नंबर्स से व्हाट्सएप चला सकते हैं। पर्सनल और वर्क अकाउंट को अलग-अलग रखना आसान हो गया है। दोनों अकाउंट के चैट्स, नोटिफिकेशन्स, बैकअप और प्राइवेसी सेटिंग्स पूरी तरह अलग रहेंगे। दोनों अकाउंट को स्विचिंग करने के लिए सेटिंग्स में नया Account List सेक्शन देखें या नीचे वाले टैब में प्रोफाइल फोटो दिखाई देगा उसे क्लिक करें।

2. बेहतर स्टोरेज मैनेजमेंट

अब चैट्स से सिर्फ मीडिया फाइल्स (फोटो, वीडियो) डिलीट करने का ऑप्शन मिलेगा, बिना पूरी चैट डिलीट किए। इससे फोन की स्टोरेज आसानी से फ्री की जा सकेगी।

3. क्रॉस-प्लेटफॉर्म चैट ट्रांसफर

iPhone से एंड्रॉयड या एंड्रॉयड से iPhone पर चैट हिस्ट्री को अब और आसानी से ट्रांसफर किया जा सकता है। प्रक्रिया तेज और सुरक्षित हुई है।

कैसे इस्तेमाल करें ड्यूल अकाउंट?

1.व्हाट्सएप ऐप को लेटेस्ट वर्जन पर अपडेट करें। 

2.सेटिंग्स में जाएं → नया Account List या Add Account ऑप्शन दिखेगा। 

3.दूसरा नंबर ऐड करें या QR कोड स्कैन करें। 

4.दोनों अकाउंट स्वतंत्र रूप से चलेंगे।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

WWDC 2026 में iOS 27 पर रहेगा सबकी नजर, AI फीचर्स के साथ कई बड़े बदलाव संभव

टेक कंपनी एपल अपने सालाना वर्ल्डवाइड डेवलपर कॉन्फ्रेंस (WWDC 2026) का आयोजन करने जा रही है। इस इवेंट में कंपनी अपने नए सॉफ्टवेयर अपडेट्स और तकनीकी फीचर्स का ऐलान करेगी।

Google Pixel 10 पर मिल रही ₹13,000 से अधिक की छूट, जानें क्या है ऑफर

अगर आप भी नया स्मार्टफोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो ये खबर आपके लिए है। Google Pixel 10 फिलहाल Amazon पर ₹13,000 से अधिक की छूट के साथ उपलब्ध है। आपको बता दें कि Google Pixel 10 को भारत में ₹79,999 की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast