Search KhabarFast

Press ESC to close

Iran-Israel War: मिसाइल हमले के बीच भी सुरक्षित रही चीनी इलेक्ट्रिक कार, जानें क्या है इसकी कीमत

Iran-Israel War: मिसाइल हमले के बीच भी सुरक्षित रही चीनी इलेक्ट्रिक कार, जानें क्या है इसकी कीमत

Iran-Israel War: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद क्षेत्र में हालात बेहद तनावपूर्ण हो गए हैं। दोनों पक्षों के बीच लगातार हमले हो रहे हैं और इसका असर आम लोगों पर भी पड़ रहा है। इसी बीच एक घटना ने दुनिया भर का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। जहां मिसाइल हमले के बेहद करीब होने के बावजूद एक इलेक्ट्रिक कार में सवार लोगों की जान बच गई।

यरुशलम में हुई ये घटना

ये घटना 1 मार्च को यरुशलम में हुई बताई जा रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक मिसाइल कार के बेहद करीब आकर गिरी थी। हालांकि मिसाइल सीधे कार पर नहीं गिरी, लेकिन धमाके का असर कार पर जरूर पड़ा। इस घटना में चीन की इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कंपनी BYD की कार BYD Atto 3 मौजूद थी, जिसने हमले के बावजूद लोगों की जान बचाने में अहम भूमिका निभाई।

5 लोगों की बची जान

बताया जा रहा है कि जब यह हादसा हुआ तब कार में कुल 5 लोग सवार थे। धमाके के असर से कार को कुछ नुकसान जरूर पहुंचा, लेकिन उसका मुख्य ढांचा सुरक्षित रहा। इसी वजह से कार में बैठे लोगों को ज्यादा गंभीर चोट नहीं आई। रिपोर्ट के अनुसार कार में सवार एक व्यक्ति को चोट लगी, जबकि बाकी चार लोगों को मामूली चोट आई।

कार में नहीं हुई तकनीकी खराबी

जानकारी के मुताबिक मिसाइल कार के पीछे की ओर गिरी थी। इतनी बड़ी घटना के बावजूद कार में आग नहीं लगी और बैटरी सिस्टम में भी किसी तरह की तकनीकी खराबी या थर्मल रनअवे के संकेत नहीं मिले। इसके अलावा कार के A, B और C पिलर्स भी सुरक्षित रहे। खास बात ये रही कि हादसे के बाद भी कार के डोर हैंडल ठीक से काम कर रहे थे, जिससे अंदर बैठे लोग आसानी से बाहर निकल पाए।

क्या है इस कार की कीमत?

सुरक्षा के लिहाज से BYD Atto 3 को यूरो NCAP में 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिल चुकी है। यह इलेक्ट्रिक कार भारत में भी बिकती है। हाल ही में कंपनी ने इसका बड़ा बैटरी पैक वाला नया वर्जन लॉन्च किया है। इसमें 74.8kWh की बैटरी दी गई है, जो करीब 510 किलोमीटर तक की रेंज देती है। इसके अलावा कार की टॉप स्पीड 180 किलोमीटर प्रति घंटा बताई जाती है और यह सिर्फ 5.5 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है। भारत में इस कार की शुरुआती कीमत करीब 26.52 लाख रुपये एक्स-शोरूम है। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

WWDC 2026 में iOS 27 पर रहेगा सबकी नजर, AI फीचर्स के साथ कई बड़े बदलाव संभव

टेक कंपनी एपल अपने सालाना वर्ल्डवाइड डेवलपर कॉन्फ्रेंस (WWDC 2026) का आयोजन करने जा रही है। इस इवेंट में कंपनी अपने नए सॉफ्टवेयर अपडेट्स और तकनीकी फीचर्स का ऐलान करेगी।

Google Pixel 10 पर मिल रही ₹13,000 से अधिक की छूट, जानें क्या है ऑफर

अगर आप भी नया स्मार्टफोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो ये खबर आपके लिए है। Google Pixel 10 फिलहाल Amazon पर ₹13,000 से अधिक की छूट के साथ उपलब्ध है। आपको बता दें कि Google Pixel 10 को भारत में ₹79,999 की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast