Search KhabarFast

Press ESC to close

Railway Vaccancy: रेलवे में इन पदों पर निकली बंपर वैकेंसी, ये है आवेदन करने की आखिरी तारीख

Railway Vaccancy: रेलवे में इन पदों पर निकली बंपर वैकेंसी, ये है आवेदन करने की आखिरी तारीख

Vaccancy In Railway: रेलवे में करियर बनान की सोच रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका आया है। साउथ सेंट्रल रेलवे के भर्ती सेल सिकंदराबाद ने अप्रेंटिस के विभिन्न 2801 पदों पर वैकेंसी निकाली है। जो भी उम्मीदवार आवेदन करने की इच्छा रखता है, वह तुरंत अप्लाई कर सकता है। आवेदन करने की प्रक्रिया 12 मार्च से शुरू होगी जो 11 अप्रैल तक चलेगी। 
 
इसके अलावा जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आवेदन करने की सोच रहे है, वे तय समय सीमा के भीतर अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं। 
 
इन पदों पर निकली वैंकेसी 
 
एससीआर ने जिन पदों पर वैकेंसी निकाली है, वह कुछ इस प्रकार है
 
एसी मैकेनिक के 251 पद, बढ़ई के 22 पद, इलेक्ट्रीशियन के 1258 पद, इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक के 88 पद, फिटर के 539 पद,औद्योगिक इलेक्ट्रॉनिक्स के 33 पद,सीओपीए के 181 पद, डीजल मैकेनिक के 105 पद, मशीनिस्ट के 54 पद,एमएमटीएम के 24 पद,मोटर मैकेनिक के 12 पद,पेंटर के 32 और वेल्डर के 202 पद पर वैकेंसी निकली है। 
 
आवेदन करने की योग्यता 
 
वहीं, आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त बोर्ड से न्यूनतम 50 फीसदी अंकों से साथ 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षा पास होने अनिवार्य है। इसके अलावा कैंडिडेट एनसीवीटी/एससीवीटी द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित ट्रेड में आईटीआई उत्तीर्ण होना आवश्यक है। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम उम्र 15 साल और अधिकतम उम्र 24 साल निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग से आने वाले अभ्यर्थियों को नियम के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी। इस पद के लिए बिना लिखित परीक्षा सिर्फ मेरिट बेसिस, डॉक्यूमेट वेरिफिकेशन और मेडिकल फिटनेस के आधार पर किया जाएगा। 
 
आवेदन करने की प्रक्रिया  
 
उम्मीदवार को ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले साउथ सेंट्रल रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर वीजिट करना होगा। 
होम पेज पर आवेदन का संबंधित लिंक होगा, उसपर क्लिक करें। 
रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें, उसके बाद फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। 
सभी कागजात को सही साइज और फॉन्ट में जमा करे। 
आवेदन शुल्क का भुगतान करें जो कि 100 रुपए रखा गया है। 
 
 
 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

IAS Pari Bishnoi: 24 साल की उम्र में परी बिश्नोई बनी IAS अफसर, हरियाणा के पूर्व सीएम के घर की बनी बहू

IAS Pari Bishnoi: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा देश की सबसे कठिन प्रतियोगी परीक्षाओं में गिनी जाती है। हर साल लाखों अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल होते हैं, लेकिन सफलता कुछ चुनिंदा उम्मीदवारों को ही मिल पाती है। ऐसी ही प्रेरणादायक कहानी है IAS अधिकारी परी बिश्नोई की, जिन्होंने लगातार प्रयास, अनुशासन और दृढ़ संकल्प के बल पर महज 24 वर्ष की उम्र में यूपीएससी परीक्षा पास कर भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में जगह बनाई।

IAS Success Story: लाखों की नौकरी छोड़ UPSC की राह चुनी, तीसरे प्रयास में हासिल की ऑल इंडिया 6वीं रैंक

IAS Success Story: आमतौर पर लोग एक अच्छी नौकरी मिलने के बाद अपने करियर को और बेहतर बनाने की दिशा में काम करते हैं। लेकिन कुछ लोग अपने सपनों को पूरा करने के लिए सुरक्षित करियर और आकर्षक वेतन पैकेज तक छोड़ने का साहस दिखाते हैं। ऐसी ही प्रेरणादायक कहानी है विशाखा यादव की, जिन्होंने लाखों रुपये के पैकेज वाली नौकरी छोड़कर यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी शुरू की और आखिरकार तीसरे प्रयास में देशभर में छठी रैंक हासिल कर सफलता का नया इतिहास रच दिया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast