Search KhabarFast

Press ESC to close

Uttrakhand News: कार ओवरटेक करने को लेकर हुआ विवाद, फायरिंग में रिटायर्ड ब्रिगेडियर की मौत

Uttrakhand News: कार ओवरटेक करने को लेकर हुआ विवाद, फायरिंग में रिटायर्ड ब्रिगेडियर की मौत

Uttrakhand News: देहरादून के राजपूर थाना क्षेत्र के जोहड़ी गांव में मॉर्निंग वॉक कर रहे रिटार्यड ब्रिगेडियर को गोली लग गई। घायल अवस्था में रिटायर्ड ब्रिगेडियर को आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन, इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। 

जानकरी के मुकाबिक, सोमवार यानी 30 मार्च को ओवरटेक करने को लेकर कार सवार दो युवक में विवाद हुआ था। जिसके बाद फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया। फायरिंग के दौरान रिटार्यड ब्रिगेडियर को गोली लग गई।  

रिटायर्ड ब्रिगेडियर को लगी गोली 

जानकारी के मुताबिक, वारदात सुबह करीब 7 बजे के आसपास राजापुर थाना क्षेत्र के जौहरी गांव स्थित तुला अपार्टमेंट के पास हुई। उस वक्त ब्रिगेडियर वीके जोशी रोत की तरह सुबह टहलने के लिए निकले थे। तभी अचानक गोली लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि दो वाहनों में सवार लोगों के बीच बहस हो गई। देखते ही देखते फायरिंग शुरू हो गई।

मामूली कहासुनी के बाद फायरिंग  

देहरादून के एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने बताया कि पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है। हमलावरों की पहचान करने और घटना के कारणों का पता लगाने के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। फिलहाल इस घटना के कारण पूरे इलाके में दहशत फैल गई है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। शुरुआती जांच में ये सामने आया है कि एक फॉर्च्यूनर सवार और स्कॉर्पियो चालक के बीच ओवरटेक करने को लेकर कहासुनी हो गई। यह बहस कुछ देर बाद हिंसक झंड़प में बदल गई। आरोप है कि स्कॉर्पियों सवार लोगों ने फॉर्च्यूनर का पीछा किया और रोकने के लिए टायर पर गोलियां चलाईं।  

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

हापुड़ में दीपांशु पर हुए हमले के मामले ने पकड़ा तूल, सूर्या मर्डर केस से क्यों जोड़ रहे लोग

Uttar Pradesh News: हापुड़ में दीपांशु नामक एक युवक पर हुए हमले को लेकर इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है। 5 जून की रात दीपांशु पर कुछ लोगों ने चाकू से वार कर दिया था। उसकी हालत अभी गंभीर बताई जा रही है। लोग इस गाजियाबाद के खोड़ा में हुए सूर्या चौहान मर्डर के से जोड़ रहे हैं। दीपांशु पर कथित तौर पर रास्ते में घेरकर चाकूओं से हमला किया गया।

Haryana News: गुरुग्राम में डबल मर्डर से फैली सनसनी, पति ने पत्नी और बेटे को गोलियों से किया छलनी

Haryana News: साइबर सिटी गुरुग्राम से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक 50 वर्षीय सुरक्षा अधिकारी ने घरेलू विवाद में पत्नी और बेटे की बेरहमी से हत्या कर दी। इस हत्याकांड ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। वहीं, पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया है और उसके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई गई है।

डीयू प्रोफेसर हत्या मामले में सनसनीखेज खुलासा, 1400 किमी दूर आकर आरोपी ने वारदात को दिया अंजाम

DU Professor Murder Case:दिल्ली के न्यू अशोक नगर इलाके में महिला असिस्टेंट प्रोफेसर देवस्तिमा पॉल की हत्या मामले में कार्रवाई तेज हो गई है। पुलिस ने अब तक दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही पुलिस की पूछताछ में बड़ा खुलासा हुआ है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast