Share Market Crash: शेयर बाजार में मचा कोहराम, 1700 अंक फिसला सेंसेक्स, 9 लाख करोड़ खाक
Share Market Decline: दो दिनों की तेजी के बाद शेयर बाजार ने जोरदार गोता लगाया है। शुक्रवार यानी 22 मार्च को शेयर बाजार में भारी गिरावट दर्ज की गई। लॉर्जकैप से लेकर स्मॉलकैप स्टॉक तक में गिरावट देखी गई। बीएसई सेंसेक्स में 1690 अंक की गिरावट दर्ज की गई। वहीं, निफ्टी भी 486 अंक फिसल गया।
शेयर बाजार में यह बड़ी गिरावट ईरान और अमेरिका के बीच तनाव बढ़ने के कारण आई है। हालांकि, ट्रंप ने ईरान के तेल ठिकानों पर हमला 10 दिनों के लिए टाल दिया है। उसके बाद भी शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिल रही है।
निवेशकों के पैसे डूबे
बुधवार को बीएसई मार्केट कैपिटलाइजेशन 431 करोड़ रुपए था, जो अब घटकर 422 लाख करोड़ हो गई है। इस हिसाब से देखा जाए तो निवेशकों के 9 लाख करोड़ रुपए डूब चुके हैं। आईटी को छोड़कर सभी सेक्टर बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। स्मॉलकैंप और मिडकैप कंपनियों के शेयर में 7 फीसदी लुढ़के हैं। बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, एक्सिस बैंक और एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस के शेयरों में 1-3 फीसदी की गिरावट आई है। सबसे ज्यादा नुकसान रिलायंस ने दिया। इसका शेयर 4.60 फीसदी तक लुढ़क गया।
कच्चे तेल के भाव में गिरावट
इसके अलावा शुक्रवार यानी 27 मार्च को रुपया 94 प्रति डॉलर के पार चला गया। यह रुपया का सबसे निचला स्तर है। क्योंकि, इस बात की चिंता थी कि मिडिल-ईस्ट वॉर के कारण पैदा एनर्जी आपूर्ति संकट लंबा खिंचेगा। जिससे एनर्जी आयात करने वाली अर्थव्यवस्था पर दबाव और गहरा जाएगा। वहीं, बाजार की अस्थिरता का सूचकांक इंडिया VIX लगभग 9 फीसदी पर पहुंच गया है। जो दर्शाता है कि बाजार को निकट भविष्य में बिकवाली के दबाव की उम्मीद है।
Leave a Reply