शादी के 1 महीने बाद ही बहू ने सास को पिलाया फिनाइल, चोरी और ब्लैकमेलिंग का मामला दर्ज
Rajasthan Crime: राजस्थान के अलवर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां शादी के करीब एक महीने बाद दुल्हन घर से सोने-चांदी के गहने और 30 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गई। इतना ही नहीं, उस पर अपनी बीमार सास को फिनाइल मिलाकर खिचड़ी खिलाने का भी आरोप है। पीड़ित युवक (32) ने कोर्ट में शिकायत देकर तीन महिलाओं के खिलाफ धोखाधड़ी, जहर देने की कोशिश, चोरी और ब्लैकमेलिंग का मामला दर्ज कराया है।
कैसे हुई थी शादी?
पीड़ित के अनुसार, उसकी मुलाकात पिंकी कौर नाम की महिला से हुई थी, जिसने शादी कराने का भरोसा दिया। उसने अपनी भांजी रेखा कौर से शादी करवाने की बात कही। युवक ने बताया कि जब उसने पूछा कि रेखा पहले से शादीशुदा है, तो उसे बताया गया कि वह तलाकशुदा है और कागजी प्रक्रिया पूरी हो रही है। 9 मई 2025 को कोर्ट में दोनों के बीच लिव-इन एग्रीमेंट कराया गया और 26 मई 2025 को गुरुद्वारे में शादी कर दी गई। लेकिन शादी के कुछ दिन बाद ही रेखा का व्यवहार बदल गया और वह छोटी-छोटी बातों पर झगड़ा करने लगी।
पहले से शादी शादीशुदा थी महिला
जांच में सामने आया कि रेखा का पहले पति से तलाक नहीं हुआ था और वह पहले से शादीशुदा है। उसके दो बच्चे भी हैं। पीड़ित का आरोप है कि 23 जून 2025 को रेखा ने उसकी बीमार मां को फिनाइल मिलाकर खिचड़ी खिला दी, जिससे उनकी हालत खराब हो गई और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। उसी दिन वह घर से गहने और नकदी लेकर फरार हो गई।
पीड़ित का कहना है कि बाद में आरोपी पक्ष ने फोन कर 3 लाख रुपये की मांग की और पैसे न देने पर झूठे केस में फंसाने की धमकी दी। पुलिस के अनुसार, मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि सभी आरोपों की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply