दिल्ली के बड़े-बड़े मंदिर थे निशाने पर, रेकी के बाद PAK भेजा गया वीडियो; आतंकी शब्बीर का बड़ा खुलासा
Terrorist Shabbir Exposes: दिल्ली के स्पेशल सेल की तरफ से गिरफ्तार किए गए आतंकी शब्बीर ने कई बड़े खुलासे किए हैं। उसने बताया कि कई कमर्शियल जगहों और धार्मिक स्थलों की रेकी की गई थी। इन धार्मिक स्थलों में कालकाजी मंदिर, लोटस टेपल और छतरपुर मंदिर शामिल है। रेकी करने के बाद वीडियो पाकिस्तान भेजा गया था।
इसके अलावा कनॉट प्लेस का भी एक वीडियो बनाया गया था। शब्बीर अहमद लोने ने खुलासा किया है कि द रेजिस्टेंस फ्रंट की तर्ज पर एक आतंकी संगठन बनाने की तैयारी चल रही थी
शब्बीर का पाकिस्तान से सीधा कनेक्शन
शब्बीर अहमद पाकिस्तान के आंतकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के हैंडलर्स आसिफ डार और सुमामा बाबर के साथ संपर्क में था। आसिफ डार जो मूल रूप से सोपोर का रहने वाला है वह फिलहाल पाकिस्तान से अपनी साजिश को अंजाम देने की कोशिश कर रहा है। शब्बीर अक्सर अपनी एनक्रिप्टेड चैट पहचान बदलता रहता था लेकिन, बाद में उसने हैंडलर्स और मॉड्यूल के गुर्गों से बातचीत के लिए मोबाइल नंबर का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया था।
बांग्लादेशी महिला से की शादी
बताया जा रहा है कि लोन अपने परिवार के साथ भारत-बांग्लादेश सीमा पार करके बांग्लादेश के सैदपुर में रहने लगा। वहां उसने अपना एक लॉन्चिंग बेस बनाया था। उसने पहचान छिपाने के लिए कथित तौर बांग्लादेशी महिला से शादी की। इसके बाद, लोन भारत के भीतर आतंकी वारदातों को अंजाम देने के लिए जम्मू-कश्मीर के बाहर स्थित कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से बांग्लादेशी और भारतीय युवाओं की भर्ती की।
दिल्ली स्पेशल सेल ने किया गिरफ्तार
बता दें कि 30मार्च को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने शब्बीर अमहद को गिरफ्तार किया था। उस पर कई आतंकी मॉड्यूल संचालित करने का आरोप लगा है। अब सुरक्षा एजेंसियों ने जांच तेज कर दी है। साथ ही शब्बीर द्वारा रची गई साजिशों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply