UPTET 2026 Vacancy: टीचर बनने का सुनहरा मौका...UPTET 2026 के लिए आज से आवेदन शुरू, ये हैं नए दिशा-निर्देश
UPTET 2026 Application Form: उत्तर प्रदेश में शिक्षक बनने का सपना देख रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2026के ऑनलाइन आवेदन आज शुक्रवार, 27मार्च 2026से शुरू हो गए हैं। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने 20मार्च 2026को आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया था।
इस बार परीक्षा लगभग 5साल बाद हो रही है, इसलिए इसमें अभ्यर्थियों की भारी भीड़ होने की उम्मीद है। आवेदन की अंतिम तिथि 26अप्रैल 2026तय की गई है। जानकारी के अनुसार, परीक्षा 2, 3और 4जुलाई 2026को तीन दिनों में ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी।
One Time Registration (OTR) अनिवार्य
UPTET 2026में सबसे बड़ा बदलाव One Time Registration (OTR) सिस्टम है। अभ्यर्थियों को UPTET के लिए आवेदन करने से पहले OTR प्रक्रिया पूरी करनी होगी। OTR के माध्यम से अभ्यर्थी की बेसिक जानकारी (नाम, मोबाइल, ईमेल, आधार आदि) एक बार दर्ज हो जाएगी, जो भविष्य की परीक्षाओं में भी इस्तेमाल हो सकेगी। बिना OTR ID के कोई भी अभ्यर्थी UPTET 2026का फॉर्म नहीं भर पाएगा। यह नियम फर्जी आवेदनों और डुप्लिकेट एंट्री को रोकने के लिए लाया गया है।
UPTET 2026पात्रता
1. शैक्षणिक योग्यता
प्राइमरी स्तर (Paper 1 - कक्षा 1से 5): 12वीं पास (कम से कम 50%अंक) + 2वर्षीय डी.एल.एड या बी.एल.एड या विशेष शिक्षा में डिप्लोमा (अंतिम वर्ष के छात्र भी आवेदन कर सकते हैं)।
अपर प्राइमरी स्तर (Paper 2 - कक्षा 6से 8): स्नातक + बी.एड या संबंधित योग्यता।
2. आयु सीमा
न्यूनतम आयु 18वर्ष (ऊपरी आयु सीमा नहीं)
आवेदन कैसे करें?
1. आधिकारिक वेबसाइट: https://uptet.upessc.org/ या https://www.upessc.up.gov.in/
2. पहले OTR पोर्टल (https://uptet.upessc.org/otr/info) पर जाएं।
3. व्यक्तिगत विवरण भरकर OTR रजिस्ट्रेशन पूरा करें और OTR ID जनरेट करें।
4. इसके बाद लॉगिन करके UPTET 2026आवेदन फॉर्म भरें।
5. आवश्यक दस्तावेज (फोटो, सिग्नेचर, आधार आदि) अपलोड करें।
6. आवेदन शुल्क जमा करें और फॉर्म सबमिट करें।
आवेदन शुल्क
1. सामान्य/अन्य पिछड़ा वर्ग:₹600
2. अनुसूचित जाति/जनजाति:₹400
Leave a Reply