बंगाल में फर्जी वोटरों पर ममता बनर्जी का वार, चुनाव आयुक्त को फिर लिखी नई चिट्ठी, बोलीं - लोकतंत्र...
West Bengal Fake Voters Issue: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को एक बार फिर पत्र लिखकर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया है कि भाजपा एजेंट बड़ी संख्या में फर्जी फॉर्म-6आवेदन भरकर बंगाल की मतदाता सूची में गैर-निवासियों और बाहरी लोगों को घुसाने की कोशिश कर रहे हैं, जिससे लोकतंत्र और बंगाल के लोगों के मताधिकार पर खतरा पैदा हो गया है।
ममता बनर्जी ने पत्र में कहा कि 28फरवरी 2026को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित होने के बाद भी हजारों फर्जी आवेदन मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय में भरे जा रहे हैं। उन्होंने इसे ‘वोटर हाइजैकिंग’ की साजिश बताया और आरोप लगाया कि भाजपा एजेंटों को रंगे हाथों पकड़ा गया है।
ममता बनर्जी ने पत्र में क्या कहा?
ममता बनर्जी का कहना है कि भाजपा एजेंट मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO), पश्चिम बंगाल के कार्यालय में हजारों फर्जी Form-6आवेदन जमा कर रहे हैं। इन आवेदनों के जरिए बंगाल के स्थानीय निवासियों की जगह हरियाणा, गुजरात और अन्य राज्यों के लोगों को मतदाता सूची में शामिल करने की कोशिश हो रही है। यह कथित साजिश 2026विधानसभा चुनाव से पहले लोकतंत्र को कमजोर करने का प्रयास है।
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग से तत्काल कार्रवाई की मांग की है और सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने को कहा है। मुख्यमंत्री ने पत्र में लिखा 'बंगाल अपने लोकतंत्र को चोरी नहीं होने देगा।' उन्होंने चेतावनी दी कि अगर इन फर्जी वोटरों को रोकने के लिए तुरंत कदम नहीं उठाए गए तो यह बंगाल के लोगों के लोकतांत्रिक अधिकारों पर सीधा हमला होगा।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply