VIP TREE: पीपल के पेड़ को मिलती है Z+ सिक्योरिटी, जानें इसके पीछे का राज
भोपाल: देश में बड़े-बड़े लोगों को उनकी सुरक्षा के लिए Z+ सिक्योरिटी दी जाती है। कुछ सेलिब्रिटी और बिजनेसमैन को भी ये सुरक्षा दी जाती है, वे 24 घंटे कड़ी सुरक्षा के घेरे में रहते हैं। लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसा बताने जा रहे हैं, जिसे सुनकर आपको खुद भी नहीं यकीन होगा। देश में एक ऐसा भी पेड़ है, जिसे Z+ सुरक्षा दी जाती है। सुनकर थोड़ा अजीब लग रहा होगा, लेकिन बता दें कि इस पेड़ की सुरक्षा में चार गार्ड हर वक्त तैनात रहते हैं। इसकी सुरक्षा में ही अच्छा-खासा खर्च हो जाता है। तो चलिए जानते हैं, आखिर कहां है ये वीआईपी पेड़ और यह इतना खास आखिर क्यों है?
आखिर क्यों है इतना खास
जानकारी के मुताबिक जब श्रीलंका के तत्कालीन प्रधानमंत्री महिंद्रा राजपक्षे साल 2012 में भारत दौरे पर आए थे, तब उन्होंने इस पेड़ को लगाया था। तब से इस पेड़ की 24 घंटे निगरानी की जाती है। इसकी अच्छी तरह से देखभाल किया जाता है। इस पेड़ का मूल बिहार के गया जिले में है। हालांकि, मध्य प्रदेश में भी इसे लगाया गया है। भोपाल और विदिशा के बीच सलामतपुर की पहाड़ियां है, वहीं स्थित है ये वीआईपी पेड़।
कितना खर्च होता है इसकी देख-रेख में
यह एक पीपल का पेड़ है, और कितना मूल्यवान है। इसे इसी बात से समझा जा सकता है कि हर साल मध्यप्रदेश सरकार इसकी सुरक्षा में 12 से 15 लाख रुपए खर्च कर देती है। बता दें कि यह पेड़ पहाड़ी पर 15 फीट ऊंची लोहे की जाली के बीच रखा गया है। इसका नाम ‘’बोधि वृक्ष’’ है।
कलेक्टर भी करते हैं निगरानी
इस पेड़ की देखभाल खुद कलेक्टर की निगरानी में किया जाता है। टैंकर से पेड़ को सींचा जाता है। यह पूरी तरह सुरक्षित रहे, इसके लिए कलेक्टर तक की ड्यूटी होती है। इस पेड़ का एक पत्ता भी सूख जाए तो हर कोई परेशान हो जाता है। इस पेड़ को देश ही नहीं विदेश से भी टूरिस्ट देखने आते हैं।
बौध धर्म से है रिश्ता बौधि वृक्ष का
इतिहास के मुताबिक, भगवान बुद्ध ने इसी पेड़ के नीचे बैठकर ज्ञान प्राप्त किया था। जब ईसा पूर्व तीसरी शताब्दी में सम्राट अशोक ने अपने पुत्र महेंद्र और पुत्री संघमित्रा को बौद्ध धर्म के प्रचार-प्रसार के लिए श्रीलंका भेजा था, तब उन्हें एक बोधि वृक्ष की एक टहनी दी गई थी। जिसे उन्होंने वहां के अनुराधापुरा में लगा दिया था। वो पेड़ आज भी वहीं है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply