8 साल पूरे होने पर सीएम योगी ने पेश किया रिपोर्ट कार्ड, कहा- पिछली सरकारों ने 22 वर्षों में जो किया, उससे अधिक हमने काम किया

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी सरकार के 8 साल पूरा होने के अवसर पर उत्तर प्रदेश सूचना विभाग की बुकलेट का विमोचन किया।साथ ही सीएम योगी ने कहा, "पीएम मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुरक्षा और सुशासन के 8 साल पूरे हो गए हैं। उन्होंने कहा कि यूपी की डबल इंजन सरकार ने आज 8 साल पूरे कर लिए हैं। मैं उत्तर प्रदेश की 25 करोड़ जनता को उनके समर्थन के लिए धन्यवाद देता हूं।
अपनी सरकार के 8 साल पूरे होने पर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, "8 साल पहले यूपी को बीमारू राज्यों में माना जाता था, लोग इसे केवल श्रम-शक्ति के रूप में जानते थे, आज यह देश के आर्थिक विकास के ग्रोथ इंजन के रूप में उभरा है। 2017 से पहले कृषि क्षेत्र की उपेक्षा की गई थी। उन्होंने कहा कि यूपी में कृषि संभावनाओं और जल संसाधनों की प्रचुरता है। हम देश में कृषि उत्पादन की टोकरी के रूप में विकसित हो सकते थे। हम तकनीक की मदद से किसानों की आय को कई गुना बढ़ा सकते थे। लेकिन 2017 से पहले किसान आत्महत्या कर रहे थे। किसान कल्याण योजनाएं 4 दशकों से लंबित थीं।
पिछली सरकारों ने 22 वर्षों में जो किया, उससे अधिक हमने 8 वर्षों में किया- सीएम योगी
सीएम योगी ने कहा कि 2017 से पहले चीनी उद्योग बर्बादी की कगार पर था। हमने बंद चीनी मिलों को पुनर्जीवित किया। वर्तमान में, प्रदेश में 122 चीनी मिलें क्रियाशील हैं। गन्ना किसानों को 2017 से अब तक 2.8 लाख करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान किया गया है। पिछली सरकारों ने 22 वर्षों में जो किया, उससे अधिक हमने 8 वर्षों में किया।
Leave a Reply