Search KhabarFast

Press ESC to close

ICC Ranking: आईसीसी रैंकिंग में बड़ी उथल-पुथल, पहले टॉप-100 में नहीं था नाम; अब इस स्थान पर पहुंचे

ICC Ranking: आईसीसी रैंकिंग में बड़ी उथल-पुथल, पहले टॉप-100 में नहीं था नाम; अब इस स्थान पर पहुंचे

ICC T20I Ranking:आईसीसी ने ताजा टी20रैंकिंग जारी की है। भारत के बल्लेबाज रैंकिंग में छाए हुए हैं। अभिषेक शर्मा नंबर एक स्थान पर बरकरार हैं। वहीं ईशान किशन दूसरे स्थान पर कायम हैं। टॉप-10 में सिर्फ 1बदलाव देखने को मिला है।

इंग्लैंड के हरफनमौला विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर एक स्थान ऊपर चढ़कर आठवें स्थान पर आ गए हैं।  दूसरी ओर न्यूजीलैंड के टिम साइफर्ट एक पायदान नीचे खिसककर 9वें स्थान पहुंच गए हैं। वहीं, साउथ अफ्रीका के युवा खिलाड़ी कॉनर एस्टेरहुइजन को इस बार सबसे ज्यादा फायदा मिला है।

साउथ अफ्रीकी बल्लेबाजों का काम

बता दें कि साउथ अफ्रीका के 24 साल के बल्लेबाज कॉनर एस्टेरहुइजन ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत में नाम बंटोरे हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ हाल ही में खेली गई टी20सीरीज में उन्होंने 200रन बनाए और प्लेयर ऑफ द सीरीज का खिताब जीता। इस शानदार प्रदर्शन के दम पर वह टी20आई बल्लेबाजों की रैंकिंग में सीधे 39वें स्थान पर आ गए हैं। इससे पहले उनका नाम टॉप-10बल्लेबाजों में भी नहीं था। उन्होंने एक साथ 64खिलाड़ियों को पीछे छोड़ दिया है। न्यूजीलैंड के खिलाफ उनका प्रदर्शन काफी अव्वल रहा था। पांच मैचों की सीरीज में उन्होंने सबसे ज्यादा रन बनाए थे।

राशिद खान नंबर एक गेंदबाज 

अगर गेंदबाजों की बात करें तो अफगानिस्तान के स्पिनर राशिद खान अभी भी नंबर-1 पर कायम हैं। भारत के वरुण चक्रवर्ती दूसरे स्थान पर कब्जा जमाए हुए हैं। वहीं, तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पांचवें स्थान पर हैं।  न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में साउथ अफ्रीका के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। तेज गेंदबाजो में जेराल्ड कोएत्जी 36 स्थान ऊपर चढ़कर 52वें स्थान पर पहुंच गए हैं। ओटनील बार्टमैन 56वें और जॉर्ज लिंडे 62वें स्थान पर आ गए हैं।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

टीम इंडिया में सेलेक्शन से पहले ही सूर्यवंशी ने ठोका था बड़ा दावा, राजस्थान रॉयल्स ने जारी किया वीडियो

Vaibhav Sooryavanshi Reveles His Plan:वैभव सूर्यवंशी का टीम इंडिया में सफर शुरू हो चुका है। राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 सीजन में अपनी बल्लेबाजी से चौके-छक्कों, रनों और रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी।

INDvsAFG:कौन हैं मानव सुथार, पहले ही मैच में छोड़ा छाप, अफगानिस्तान की आधी टीम को भेजा पवेलियन

Story Of Manav Suthar:आईपीएल खत्म होने के बाद एक बार फिर टीम इंडिया एक्शन में नजर आ रही है। फिलहाल टीम इंडिया ब्लू नहीं सफेद जर्सी में मैदान पर पसीना बहा रही है। अफगानिस्तान के खिलाफ चल रहे टेस्ट मैच में भारत जीत की तरफ अग्रसर है। इस मैच में बल्लेबाज के अलावा गेंदबाज भी अपना दमदार प्रदर्शन दिखा रहे हैं।

RCB को बनाया बैक टू बैक चैंपियन, आईपीएल में कि रनों की बारिश, सेलेक्टर ने बताया पाटीदार क्यों नहीं मिली जगह

Selector On Exclusion Of Rajat Patidar:शुक्रवार यानी 6 मई को आयरलैंड, इंग्लैंड और एशियन गेम्स के लिए हुए टीम इंडिया का ऐलान हुआ। टीम में पहली बार वैभव सूर्यवंशी और मीडियम पेसर प्रिंस यादव को टीम इंडिया में मौका दिया। टीम इंडिया का चयन फैंस के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast