कांग्रेस के साथ गठबंधन पर अखिलेश ने तोड़ी चुप्पी, कहा- कोई विवाद नहीं है
लखनऊ: कांग्रेस और सपा के गठबंधन पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने विराम लगा दिया है। समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होने को लेकर कहा, "अंत भला तो सब भला। गठबंधन होगा। सीट शेयरिंग को लेकर उन्होंने कहा, "कोई विवाद नहीं है।
वहीं उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे को अंतिम रूप दिए जाने के बाद, कांग्रेस के उत्तर प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय आज शाम लखनऊ में एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे।जैसे जैसे लोकसभा चुनाव करीब आ रहे हैं वैसे वैसे इंडिया गठबंधन की राहें मुश्किल होती जा रही है। अब उत्तर प्रदेश में भी कांग्रेस और समाजवादी पार्टी का गठबंधन अधर में लटका हुआ है। दरअसल, ये दोनों पार्टियों के बीच सीट शेयरिंग को लेकर बात नहीं बन पा रही है। कहा जा रहा तीन सीटें हैं जिनको लेकर सारा पेंच फंसा है।
कई दिनों से चल रही थी उठा पटक
बीते कई दिनों ने सपा और कांग्रेस में गठबंधन को लेकर उठा पटक चल रही थी। वहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में अखिलेश के शामिल ना होने पर सियासत भी तेज हो गई थी। पहले सपा ने कांग्रेस को 11 सीटों का ऑफर दिया था। लेकिन कांग्रेस इस पर भी राजी नहीं है। सारा पेंच तीन सीटों को लेकर फंस रहा है। ये तीन सीटें हैं बलिया, मुरादाबाद और बिजनौर। यहां से कांग्रेस अपने दिग्गज नेताओं को चुनावी मैदान में उतारना चाहती है लेकिन सपा इसके लिए बिल्कुल तैयार नहीं है।
Leave a Reply