120 पुरुषों के साथ पत्नी का किया सौदा! जबरन यौन संबंध बनाने के लिए किया मजबूर
Allegation Of Sexual Offences: कहा जाता है कि पति और पत्नी के बीच सात जन्मों का रिश्ता होता है लेकिन, कभी-कभार ये कहावत गलत भी हो जाती है। स्वीडन से जो खबर आई है उसने हर किसी हैरत में डाल दिया है। स्वीडन के एक अभियोजक ने एक शख्स पर वेश्यावृत्ति, रेप और मारपीट के आरोप लगाए हैं।
इतना ही नहीं शक ये भी जताया जा रहा है कि शख्स ने पैसा कमाने के लिए अपनी पत्नी को 120 मर्दौं के साथ यौन संबंध बनाने को मजबूर किया। ये खबर सामने आने के बाद स्वीडन में हड़कंप मच गया है।
स्वीडन में मचा हड़कंप
दरअसल, अक्टूबर में महिला ने उत्तरी स्वीडन में पुलिस से अपनी पति के खिलाफ शिकायत की थी। जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया था। बताया जा रहा है कि आरोपी हेल्स एंजेल का पूर्व सदस्य है। आरोप है कि संदिग्ध ने सालों तक अपनी पत्नी को यौन संबंध बनाने के लिए मजबूर किया। उसने ऑनलाइन विज्ञापन बनाने, मुलाकातें तय करने, निगरानी रखने और ज्यादा ग्रहकों आकर्षित करने के लिए ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर यौन कृत्यों को डालने के लिए दवाब बनाने का आरोप लगया।
पत्नी को नशे की लत
बताया जा रहा है कि आरोप युवक की पत्नी को नशे की लत थी। इसी का फायदे उठाकर वह उसे यौन संबंध बनाने के लिए मजबूर करता था। अभियोजक ने इसे निर्दयी शोषण करार दिया है। बता दें कि स्वीडन के वेश्यावृत्ति कानून के अनुसार यौन संबंध खरीदने पर रोक लगी हुई है लेकिन, बेचने पर नही। हालांकि, यौन संबंध बेचने में मदद करना भी गैरकानूनी है। उस पर गंभीर दलाली के अलावा आठ रेप के आरोप लगाए हैं। हालांकि शख्स ने सभी आरोपों को खारिज किया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply