होटल में मृत पाए गए बीसीसीआई के ब्रॉडकास्ट इंजीनियर, IPL कवरेज की दी गई थी जिम्मेदारी
BCCI Broadcast Engineer: आईपीएल 2026 के बीच बुरी खबर सामने आई है। बीसीसीआई के ब्रॉडकास्ट इंजीनियर होटल में मृत पाए गए हैं। मृतक की पहचान इयान विलियम्स लैंगफोर्ड के रूप में हुई है। उन्हें आईपीएल मैचों के कवरेज की जिम्मेदारी दी गई थी।
जानकारी के मुताबिक, इयान 24 मार्च से मुंबई के ट्राइडेंट होटल में ठहरे हुए थे और आईपीएल मैच के कवरेज से जुड़े काम की देखरेख कर रहे थे। 29 मार्च को मैच खत्म होने के बाद वह अपने रूम में लौटे। 30 मार्च को होटल के रिसेप्शन की ओर से उन्हें कॉल किया गया लेकिन, कोई जवाब नहीं आया।
मास्टर की से खोला गया रूम
रिसेप्शन की तरफ से कॉल किए जाने बाद जब रूम से कोई जवाब नहीं आया, तब मास्टर की की मदद से कमरा खोला गया। कमरे के अंदर इयान फर्श पर पड़े मिले। जिसके बाद डॉक्टर को बुलाया गया। जिन्होंने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद मरीन ड्राइव पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है। पुलिस मौत के कारणों की जांच कर रही है। फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। जिसके बाद ही मौत की वजह का पता चलेगा।
29 मार्च को स्टेडियम गए थे लैंगफोर्ड
बता दें कि 29 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइड राइडर्स के बीच मुकाबला खेला गया था। इस मैच में मुंबई इंडियंस ने शानदार जीत दर्ज की थी। मैच के दौरान बीसीसीआई के ब्रॉडकास्ट इंजीनियर लैंगफोर्ड भी स्टेडियम में मौजूद थे। 29 मार्च को वह मैच खत्म होने के बाद होटल लौट गए थे लेकिन, 30 मार्च वह मृत पाए गए। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं, आईपीएल के बीच में बुरी खबर आना बीसीसीआई के लिए बड़ा झटका है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply