IPL 2026: KKR के खिलाफ रोहित शर्मा की तूफानी शुरुआत, MI इस मामले में बनी दुनिया की नंबर-1 फ्रेंचाइजी टीम
MI vs KKR IPL 2026::मुंबई इंडियंस (MI) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 सीजन के अपने पहले मैच में ही वर्ल्ड क्रिकेट का बड़ा मुकाम हासिल कर लिया। कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में मैदान पर उतरते ही MI 300 टी20 मैच खेलने वाली दुनिया की पहली फ्रेंचाइजी टीम बन गई। इससे पहले केवल पाकिस्तान की राष्ट्रीय टीम और इंग्लैंड की समरसेट काउंटी टीम ही इस आंकड़े को छू पाई थीं।
रोहित शर्मा ने खेली ताबड़तोड़ पारी
MI vs KKR मैच में मुंबई इंडियंस ने KKR द्वारा दिए गए 221 रनों के लक्ष्य को 19.1 ओवर में 4 विकेट खोकर हासिल कर 6 विकेट से शानदार जीत दर्ज की। लेकिन इस जीत के हीरो रहे रोहित शर्मा, जिन्होंने कप्तानी का जिम्मा संभाले बिना भी धुरंधर बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। उन्होंने मात्र 39 गेंदों पर 78 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली।
रोहित शर्मा के नाम दो बड़े रिकॉर्ड
इस पारी के दौरान रोहित शर्मा ने दो बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए। सबसे पहले तो उन्होंने IPL करियर में अपना 50वां अर्धशतक (फिफ्टी प्लस स्कोर) पूरा किया और विराट कोहली (72), डेविड वार्नर (66) तथा शिखर धवन (53) के बाद इस एलीट लिस्ट में चौथे खिलाड़ी के रूप में शामिल हो गए। इसके अलावा रोहित ने KKR के खिलाफ IPL में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। उन्होंने अब कोलकाता के खिलाफ 1161 रन बना लिए हैं, जो विराट कोहली के पंजाब किंग्स के खिलाफ 1159 रनों के रिकॉर्ड से ज्यादा है।
बता दें, यह जीत MI के लिए खास इसलिए है क्योंकि टीम पिछले कुछ सीजन्स से छठे IPL खिताब की तलाश में है। 2020 के बाद से MI का ट्रॉफी सूखा जारी है, लेकिन रोहित शर्मा की फॉर्म और टीम की ऑलराउंड क्षमता इस बार उम्मीदें बढ़ा रही है। रोहित ने मैच के बाद कहा कि टीम का फोकस शुरुआती मैचों में मोमेंटम बनाने पर है।
Leave a Reply