IPL 2026: क्या मुंबई इंडियंस तोड़ पाएगी पहला मैच हारने का सिलसिला? आज KKR से भिड़ंत
IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का दूसरा मुकाबला आज रविवार को मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जाएगा। यह मैच वानखेड़े स्टेडियम में होगा। इस मुकाबले से पहले सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या मुंबई इंडियंस इस बार अपना पहला मैच जीत पाएगी। 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस आईपीएल की सबसे सफल टीमों में से एक है, लेकिन टीम पिछले 13 सीजन से अपना ओपनिंग मैच जीतने में नाकाम रही है।
2012 में टीम ने जीता था मैच
मुंबई ने आईपीएल इतिहास में अब तक 18 शुरुआती मुकाबले खेले हैं, जिनमें से 14 में उसे हार का सामना करना पड़ा। टीम ने आखिरी बार 2012 में अपना पहला मैच जीता था, जब उसने चेन्नई सुपर किंग्स को हराया था। केकेआर के सहायक कोच शेन वॉटसन ने भी इस रिकॉर्ड को लेकर मजाक में कहा कि उम्मीद है मुंबई की हार का सिलसिला जारी रहेगा, हालांकि उन्होंने यह भी माना कि वानखेड़े में मुंबई को हराना आसान नहीं है।
शुरुआती मुकाबलों में मिली हार
अगर घरेलू मैदान की बात करें तो वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई का रिकॉर्ड बेहद शानदार रहा है। टीम ने यहां 92 में से 57 मैच जीते हैं। इसके बावजूद, अपने घर में भी मुंबई शुरुआती मुकाबलों में हार चुकी है। इस बार टीम के पास जसप्रीत बुमराह जैसा बड़ा हथियार है, जो शानदार फॉर्म में हैं। वहीं केकेआर की गेंदबाजी थोड़ी कमजोर नजर आ रही है, क्योंकि टीम के कुछ अहम खिलाड़ी उपलब्ध नहीं हैं। हेड-टू-हेड रिकॉर्ड भी मुंबई के पक्ष में है। दोनों टीमों के बीच खेले गए 35 मैचों में मुंबई ने 24 मुकाबले जीते हैं। अब सबकी नजर इस बात पर टिकी है कि क्या मुंबई इंडियंस इस बार अपने पहले मैच का “जिंक्स” खत्म कर पाएगी या फिर इतिहास खुद को दोहराएगा।
संभावित प्लेइंग 11-
मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा, क्विंटन डिकॉक, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, नमन धीर, रदरफोर्ड, दीपक चाहर, गजनफर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह।
कोलकाता नाइट राइडर्स: फिन एलन, टिम सीफर्ट, अजिंक्य रहाणे, रघुवंशी, कैमरन ग्रीन, रिंकू सिंह, रमनदीप, वैभव अरोड़ा, मुजारबानी, वरुण चक्रवर्ती, उमरान मलिक।
Leave a Reply