Gold-Silver Price: सोना-चांदी के दामों में उतार-चढ़ाव जारी, यहां देखें 24 मार्च का ताजा अपडेट
Gold-Silver Price Today: आज 24मार्च 2026को सोने और चांदी के भाव में हल्की नरमी देखी गई। गुडरिटर्न्स के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, 24कैरेट सोने का भाव प्रति ग्राम ₹13,564 (यानी 10ग्राम के लिए ₹1,35,640) पर पहुंच गया, जबकि 22कैरेट सोना ₹12,434प्रति ग्राम के स्तर पर है। चांदी का भाव भी ₹100प्रति किलो की मामूली गिरावट के साथ ₹2,29,900प्रति किलो (या ₹229.90प्रति ग्राम) पर स्थिर हुआ। दरअसल, वैश्विक संकेतों, डॉलर की मजबूती और अंतरराष्ट्रीय बाजार में मुनाफावसूली के चलते कीमती धातुओं पर दबाव बना रहा।
MCX पर क्या है स्थिति?
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने के अप्रैल अनुबंध में दबाव बना रहा, जबकि चांदी के मई अनुबंध में भी हल्की गिरावट दर्ज की गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट गोल्ड और सिल्वर दोनों पर बिकवाली का असर भारतीय बाजार पर साफ दिख रहा है। पिछले कुछ दिनों में कीमतों में आई तेज गिरावट के बाद आज बाजार में कुछ स्थिरता दिख रही है, लेकिन निवेशक सतर्क बने हुए हैं।
प्रमुख शहरों में सोने-चांदी के दाम
1. दिल्ली:24K सोना ₹1,35,790से ₹1,46,110प्रति 10ग्राम, 22K सोना लगभग ₹1,24,490से ₹1,34,800प्रति 10ग्राम, चांदी ₹2,29,900से ₹2,50,000प्रति किलो
2. मुंबई:24K सोना ₹1,35,290से ₹1,59,170प्रति 10ग्राम, 22K सोना लगभग ₹1,23,903 - ₹1,45,900प्रति 10ग्राम, चांदी ₹2,29,900से ₹2,55,000प्रति किलो
3. चेन्नई:24K सोना ₹1,35,980से ₹1,41,280प्रति 10ग्राम, 22K सोना लगभग ₹1,24,543 - ₹1,33,800प्रति 10ग्राम, चांदी ₹2,34,900से ₹2,35,000प्रति किलो
4. कोलकाता:24K सोना ₹1,35,640से ₹1,45,970प्रति 10ग्राम, 22K सोना लगभग ₹1,24,340 - ₹1,33,800प्रति 10ग्राम, चांदी ₹2,29,900से ₹2,35,000प्रति किलो
5. बैंगलोर:24K सोना लगभग ₹1,35,920 से ₹1,36,060 प्रति 10 ग्राम, 22K सोना लगभग ₹1,29,450 प्रति 10 ग्राम, चांदी ₹2,29,900 से ₹2,35,000 प्रति किलो
Leave a Reply