Sikkim Flood UPDATE: सिक्किम में अचानक आई बाढ़ में 14 लोगों ने गंवाई जान, 102 लापता; 26 घायल
Sikkim Flood: उत्तरी सिक्किम में ल्होनक झील के ऊपर अचानक बादल फटने से लाचेन घाटी में तीस्ता नदी में अचानक बाढ़ आ गई। घाटी में कुछ सैन्य प्रतिष्ठान प्रभावित हुए हैं और विवरण की पुष्टि करने के प्रयास जारी हैं। सरकार के अनुसार, सिक्किम में अचानक आई बाढ़ में 14 लोगों की मृत्यु हो गई। साथ ही अभी 102 लोग लापता है। वहीं 26 घायल सूचना हैं।
बाढ़ में लापता हुए 23 सेना के जवान
जानकारी के अनुसार, ल्होनक झील के ऊपर अचानक बादल फट गया। जिसमें तीस्ता नदी में बाढ़ आ गई। साथ ही आसपास के इलाकें जलमग्न हो गए। वहीं इस हादसे में 23 सेना के जवान लापता हो गए है। मौके पर रेसक्यु की टीम पहुंची और सेना के जवानों की तलाश शुरू कर दी है। इसकी जानकारी देते हुए अधिकारियों ने कहा कि 23 जवान लापता है। जिनकी तलाश जारी है।
बाढ़ का पानी नीचे इलाकों में 15-20 फीट ऊंचाई तक बढ़ा
दरअसल तीस्ता नदी के ऊपर अचानक बादल फट गया। जिसके बाद चुंगथांग बांध से पानी छोड़े जाने की वजह से नीचे के इलाकों में भी 15-20 फीट की ऊंचाई तक जल स्तर अचानक बढ़ गया। इसके चलते सिंगतम के पास बारदांग में खड़े सेना के वाहन डूब गए। इसके अलावा 23 सैन्य जवानों के भी लापता होने की खबर है।
वहीं सिक्किम में तीस्ता नदी का जल स्तर बढ़ने के चलते हाई अलर्ट जारी किया गया है।जलपाईगुड़ी प्रशासन ने तीस्ता नदी के निचले क्षेत्रों को खाली कराना शुरू कर दिया है। सभी को सतर्क रहने और नदी के किनारे यात्रा से बचने की सलाह दी गई है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply