Health Tips: सेहत के लिए लाभदायक ये सब्जियां मानसून में बना सकती हैं आपको बीमार,इनका सेवन करने से करें परहेज
Monsoon Health Tips: भारत में मानसून ने दस्तक दे दी है।इस मौसम में गरम गरम समोसे किसे नहीं पसंद होते हैं। लेकिन इस मौसम में खाने के कुछ पदार्थ अपना तबीयत खराब कर सकते हैं। और इस मौसम का मजा किरकिरा कर सकते हैं ऐसे ही हम आपको बताएंगे ऐसी सब्जियां जो बारिश के दौरान आपको नहीं खानी चाहिए।
टमाटर: मानसून में टमाटर का उपयोग कम करना बेहतर होता है , क्योंकि इसमें ज्यादा मात्रा में नमी होती है जो हाजमे को प्रभावित कर सकती है।
ककड़ी: ककड़ी में भी ज्यादा पानी होता है और इसलिए मानसून में इसे खाने से बचें, क्योंकि यह हाजमे को दिक्कत पहुंचा सकती है।
करेला: मानसून में करेले का सेवन भी नहीं किया जाना चाहिए, क्योंकि यह ज्यादा ताजगी और तेज वायु में पकता है, जो हाजमे को अधिक प्रभावित कर सकता है।
हरी पत्तेदार सब्जियां: हरी पत्तेदार सब्जियां हमारी सेहत के लिए किसी रामबाण से कम नहीं है, लेकिन बरसात के दिनों में इन हरी पत्तेदार सब्जियों में कीड़े लगने की संभावना बहुत ज्यादा हो जाती है। ऐसे में आपको इनका सेवन नहीं करना चाहिए और अगर आप हरी सब्जियां खाते भी हैं, तो पहले इसे अच्छी तरह से साफ करके उबालकर ही खाना चाहिए।
कच्चा सलाद: सलाद खाना यूं तो हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है, लेकिन बारिश के दौरान कच्चा सलाद जैसे खीरा, गाजर, सलाद पत्ता इसमें कीट लगने का खतरा होता है और कच्चे रूप में इसे खाने से पेट में तकलीफ भी बढ़ जाती है, ऐसे में इसे खाने से बचना चाहिए।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply