IPL 2023: लखनऊ बनाम पंजाब के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, जानें दोनों का एक दूसरे के खिलाफ अब तक का प्रदर्शन
IPL 2023: लखनऊ सुपर जायंट्स IPL2023 सीज़न में पहली बार लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियममें शाम 7:30 बजे पंजाब किंग्स से खेलेगी। IPL2023 के इस सीजन में लखनऊ सुपरजाइंट्स ने चार मैच खेले हैं। जिसमें उसने तीन में जीत दर्ज की जबकि एक में उसे हार का सामना करना पड़ा। वहीं लखनऊ ने IPL2023 के अपने पहले मैच में दिल्ली कैपिटल्स को 50 रनों से हराकर अपने अभियान की शानदार शुरुआत की थी। वे चेन्नई सुपर किंग्स से हार गए, लेकिन लखनऊ ने अगले दो मैचों में सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को हराकर शानदार वापसी की है।
आपको बता दें कि,पंजाब किंग्स ने भी अपने पहले दो मैचों में कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स को हराकर अपने IPL2023 सीज़न की शानदार शुरुआत की थी। लेकिन पंजाब ने अपने पिछले दो मैचों में जीत के रास्ते खो दिए, और सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटन्स से हार गए। दोनों टीमों के बीच यह दूसरा मुकाबला होगा। 29 अप्रैल, 2022 को मुंबई में हुए अपने पिछले मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स ने पंजाब किंग्स को 20 रन से हराया था। पहले खेलते हुए क्विंटन डी कॉक ने 46 रन (37 गेंद) और दीपक हुड्डा ने 34 रन (28 गेंद) से लखनऊ को 20 ओवर में 153/8 का स्कोर बनाने में मदद की। पंजाब की ओर से कागिसो रबाडा ने 4/38 विकेट लिए। जवाब में लखनऊ के मोहसिन खान (24 रन देकर तीन) और क्रुणाल पंड्या (11 रन देकर दो) ने अपनी टीम को 20 रन से जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।
LSG VS PBKSहाईएस्ट टोटल
29अप्रैल, 2022को मुंबई में पंजाब किंग्स के खिलाफ लखनऊ सुपर जायंट्स का उच्चतम स्कोर 153/8है
वहीं इस मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ पंजाब किंग्स का उच्चतम स्कोर 133/8है
LSG बनाम PBKS, उच्चतम व्यक्तिगत स्कोर, सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी आंकड़े
LSG VS PBKS: सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर
क्विंटन डी कॉक 46 (37) मुंबई में, 29 अप्रैल, 2022 को
PBKSVS LSG: सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर
जॉनी बेयरस्टो 32 (28) मुंबई में, 29 अप्रैल, 2022 को
LSG VS PBKS: सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी आंकड़े
मोहसिन खान 3/24, मुंबई में, 29 अप्रैल, 2022 को
PBKSVS LSG: सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी आंकड़े
कगिसो रबाडा 4/38 मुंबई में, 29 अप्रैल, 2022 को
LSGVS PBKS: व्यक्तिगत सर्वाधिक रन
क्विंटन डी कॉक (LSG): 46 रन
जॉनी बेयरस्टो (PBKS) : 32 रन
LSGVS PBKS: सर्वाधिक विकेट
मोहसिन खान (LSG): 3 विकेट
कगिसो रबाडा (PBKS): 4 विकेट
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply