MS Dhoni: धुआं उड़ाते इंटरनेट पर वायरल हुआ कैप्टन कूल, जानें फैंस का रिएक्शन
MS Dhoni With Hookah: अपनी शानदार पारी और मैदान के बाहर अपनी सादगी के लिए कैप्टन कूल अपनी फैंस बीच बहुत लोकप्रिय है। लेकिन अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख सभी हैरान है, वायरल वीडियों धोनी ‘हुक्का’पीते नजर आ रहे हैं।
आपको बता दें कि वीडियो में देखा जा सकता है कि पूर्व भारतीय कप्तान सूट में लंबे बालों वाले लुक में नजर आ रहे हैं और उनके आसपास कुछ लोग भी नजर आ रहे हैं। इसी बीच सीएसके के कप्तान हुक्का पीते नजर आए। धोनी के इस वीडियो पर लोगों ने अपनी अलग-अलग प्रतिक्रिया व्यक्त की।
फैंस के बीच मिला जुला रिएक्शन
कुछ लोग माही के साथ दिखे तो कई लोगों ने पूर्व भारतीय कप्तान को ट्रोल कर दिया। एक यूजर ने लिखा, ''माही की इच्छा।'' एक अन्य यूजर ने लिखा, ''माही भाई अभी से ही IPLजीतने की खुशी में पार्टी कर रहे हैं।'' इसी तरह वीडियो पर लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया दी।
अब तक ऐसा रहा धोनी का IPLकरियर
एमएस धोनी ने अपने करियर में अब तक 250 IPLमैच खेले हैं, जिनकी 218 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने 38.79 की औसत और 135.92 की स्ट्राइक रेट से 5082 रन बनाए हैं। इस दौरान चेन्नई के कप्तान ने 24 अर्धशतक लगाए हैं।
आपको बता दें कि पिछले साल खेले गए IPL2023 में चेन्नई सुपर किंग्स ने खिताब जीता था। धोनी की कप्तानी में सीएसके की टीम 2023 में पांचवीं बार IPLचैंपियन बनी। धोनी ने पूरे सीजन में टीम के लिए कुछ शानदार फिनिशिंग पारियां खेलीं, जिससे फैन्स का खूब मनोरंजन हुआ।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply