Sambhal Msjid Survey: जामा मस्जिद में दूसरे दिन का सर्वे पूरा, उन्मादी भीड़ ने किया बवाल; एक की मौत

Sambhal Jama Masjid Survey: संभल की जामा मस्जिद में हरिहर मंदिर होने का दावा पेश किए जाने के बाद दूसरे दिन का सर्वे रविवार यानी 24 नवंबर की सुबह ही शुरू किया गया था। जैसे ही लोगों को पता लगा की सर्वे होने वाला है। हिंसक भीड़ मस्जिद की ओर पहुंचने लगी। वहीं, सुबह करीब 9:00 बजे भीड़ को हटाने का प्रयास किया गया तो पहले धक्का मुक्की की गई और बाद में हिंसक भीड़ ने पथराव कर दिया।
वहीं, पुलिस ने हवाई फायरिंग कर भीड़ शांत करने का प्रयास किया। बताया जाता है की दूसरी ओर से भी फायरिंग की गई है। जिसके बाद कड़ी सुरक्षा के बीच सर्वे पूरा हुआ और विष्णु जैन को बाहर निकाला गया। संभल एसपी कृष्ण कुमार ने कहा है कि हंगामा सुनियोजित था और हंगामा करने वालों की पहचान की जा रही है। साथ ही ड्रोन से निगरानी रखी जा रही है। बता दें कि, न्यायालय के आदेश पर दूसरी बार वकील विष्णु शंकर जैन की अगुवाई में टीम सर्वे करने के लिए जामा मस्जिद के अंदर रविवार तड़के पहुंची थी।
उपद्रव के दौरान एक की मौत
उत्तर प्रदेश के संभल में शाही जामा मस्जिद में सर्वे को लेकर रविवार को हिंसक भीड़ ने जमकर हंगामा किया। भीड़ ने पुलिस की टीम पर पथराव किया और सड़क पर आगजनी भी की। उपद्रवियों ने 4 बाइकों और तीन कारों में आग लगा दी। बता दें कि, एक घंटे तक उपद्रवी तांडव मचाते रहे। पुलिस ने 10लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, हिंसा में एक युवक की मौत हो गई है। उपद्रवियों को खदेड़ने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। इस दौरान पुलिस ने आंसू गैस के गोले भी दागे।
इलाके में भारी पुलिस बल तैनात
अब बताया जा रहा है कि संभल में बवाल के बाद तनाव कायम है। मौके पर जिलाधिकारी पहुंचे हुए हैं। एसपी सहित 5 थानों की पुलिस वहां मौजूद हैं। वहीं, पुलिस ने मौके से 10 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। इसके अलावा हिंसा में कुछ पुलिसकर्मी भी जख्मी हुए हैं। पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार विश्नोई ने कहा कि मस्जिद के पास भीड़ में से कुछ उपद्रवी बाहर आए और उन्होंने पुलिस की टीम पर पथराव कर दिया। प्रशासन ने कहा कि उपद्रवियों को बख्शा नहीं जाएगा।
Leave a Reply