WAC के फाइनल में चूके गए सचिन यादव, कुछ ही cm की दूरी ने तोड़ दी फैंस की उम्मीद

World Athletics Championships 2025: जापान के टोक्यो में चल रहे वर्ल्ड एथलेटिक्स चैम्पियनशिप 2025 के जैवलिन थ्रो फाइनल में नीरज चोपड़ा से भारतीय फैन्स को काफी उम्मीदें थीं, लेकिन उन्होंने खिलाड़ी से निराशा ही मिली। पिछली बार के चैम्पियन नीरज आठवें नंबर पर रहें। पेरिस ओलंपिक 2024 के चैम्पियन पाकिस्तान के जैवलिन थ्रोअर अरशद नदीम ने दसवां स्थान हासिल किया। वहीं, इन सबके बीच भारत के लिए सचिन यादव उम्मीद बने, लेकिन ये उम्मीद भी अधूरी रह गई।
सचिन यादव का थ्रो
सचिन यादव ने पहली ही कोशिश में अपने करियर का सबसे बड़ा थ्रो किया। पहली ही कोशिश में सचिन ने 86.27 मीटर की दूरी तय की। सचिन एक समय ब्रॉन्ज जीतने की स्थिति में थे, लेकिन केशोर्न वॉल्कॉट के शानदार थ्रो ने उन्हें चौथे नंबर पर ला दिया। इसके बाद सचिन यादव ब्रॉन्ज जीतने से सिर्फ 40 सेमी दूर रह गए। यूएसए के कर्टिस थॉम्पसन ने ब्रॉन्ज मेडल जीता, जिसका सबसे बड़ा थ्रो 86.67 मीटर रहा।
सचिन यादव की कोशिश
सचिन यादव अंत तक मेडल की रेस में बरकरार रहे। उन्होंने कुल 6 अटेम्प्ट लिए। सचिन की पहली कोशिश उनके करियर का सबसे अच्छा था। जबकि दूसरी कोशिश में वो फाउल कर बैठे। सचिन ने फिर तीसरा थ्रो शानदार लिया, जहां उन्होंने 85.71 मीटर की दूरी प्राप्त की। चौथे थ्रो में भी वो 85 मीटर से सिर्फ 10 सेमी पीछे रहे। पांचवां थ्रो भी उनका काफी अच्छा था, जिसमें उन्होंने 85.96 मीटर की दूरी हासिल की। सचिन की छठी कोशिश 80.95 मीटर का ही था।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular

Leave a Reply