Ramesh Bidhuri Controversy: रमेश बिधूड़ी की बढ़ी मुश्किलें, लोकसभा स्पीकर ने दिए जांच के आदेश
Ramesh Bidhuri Controversy :लोकसभा में बसपा सांसद कुंवर दानिश अली पर अभद्र टिप्पणी करने पर बीजेपी सांसद रमेश बिधूड़ी को लेकर विवाद गहराता ही जा रहा है। अब लोकसभा स्पीकर ओम बिरला इस पूरे मामले को एथिक्स कमेटी को भेजने की तैयारी कर रहे हैं।
लोकसभा सचिवालय में दिए गए आदेश में इस मामले से जुड़े सभी तथ्यों को लोकसभा अध्यक्ष के सामने रखने के लिए कहा गया है। साथ ही तथ्यों के जांच के भी आदेश दिए हैं। जिसमें वीडियो फुटेज, लोकसभा का रिकॉर्ड और लोकसभा के अन्य सदस्यों की ओर से दिए गए पत्र शामिल हैं।
विपक्ष सांसदों ने लिखे थे पत्र
गौरतलब है कि रमेश बिधूड़ी के खिलाफ उनके आपत्तिजनक बयान को लेकर विपक्ष के सांसदों ने लोकसभा स्पीकर को पत्र लिख कर उचित कार्रवाई करने की मांग की थी। अब लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला इस मामले को एथिक्स कमेटी को भेजने की तैयारी में हैं। बता दें, सांसदों के खिलाफ विशेष अधिकार हनन के मामले में एथिक्स कमेटी जरूरी फैसले लेती है।
क्या था मामला
दरअसल, 21 सितंबर को संसद के विशेष सत्र के चौथे दिन दक्षिण दिल्ली के सांसद रमेश बिधूड़ी ने दानिश अली पर 1 मिनट में 11 बार अपशब्द कहे। इससे पहले उन्होंने 107 सेकंड तक चंद्रयान-3 पर बोला था। लोकसभा में चंद्रयान-3 की सफलता पर बोलते हुए बीजेपी सांसद ने बसपा सांसद के लिए असंसदीय भाषा का इस्तेमाल किया।
दानिश अली पर भी लगे आरोप
इस मामले में सांसद दानिश अली पर भी अपशब्दों के इस्तेमाल के आरोप लगे हैं। बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने यह भी दावा किया है कि चंद्रयान-3 पर जब चर्चा चल रही थी तब सांसद दानिश अली ने पीएम मोदी के खिलाफ अपशब्दों का इस्तेमाल किया था। अली ने भी पीएम को “नीच” कहा। दुबे ने भी ओम बिरला को पत्र लेकर दानिश अली के खिलाफ जांच करने और मामले को एथिक्स कमेटी में भेजने की मांग की है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply