Mann Ki Baat के 105 कार्यक्रम में पीएम मोदी बोले- ‘चंद्रयान-3 की लैंडिंग का करोड़ों लोग बने साक्षी’
PM Modi Mann Ki Baat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मन की बात कार्यक्रम के जरिए जनता को संबोधित कर रहे है। आज 'मन की बात' कार्यक्रम का 105वां एपिसोड रहा। इस कार्यक्रम में उन्होंने महिला चांद पर चंद्रयान-3 की लैंडिंग से लेकर जी20 के सफल आयोजन तक पर बात की। उन्होंने कहा कि जी20 की आपार सफलता के बाद ये पहला मन की बात कार्यक्रम है। पीएम मोदी ने बताया कि किस तरह उन्हें देश के कोने-कोने से संदेश मिल रहे हैं।
चंद्रयान-3 की सफलता ने भारतीय की खुशी को किया दोगुना
पीएम मोदी ने कहा कि चंद्रयान-3 की सफलता के बाद G-20 के शानदार आयोजन ने हर भारतीय की खुशी को दोगुना कर दिया। भारत ने इस summit में African Union को G-20 में Full Member बनाकर अपने नेतृत्व का लोहा मनवाया है। 27 सितंबर को विश्व पर्यटन दिवस हैं, पर्यटन को कुछ लोग सिर्फ सैर-सपाटे के तोर देखते हैं, लेकिन पर्यटन का एक बहुत बड़ा पहलू रोजगार से जुड़ा है। मेरा आप सबसे आग्रह है कि जब आप कहीं घूमने जाने की योजना बनाएं, तो ये प्रयास करें कि भारत की विविधता की दर्शन करें।
ISRO के यूट्यूब चैनल पर 80 लाख लोग जुड़े
उन्होंने आगे कहा कि इन दिनों 2 विषयों में मुझे बहुत पत्र मिले हैं- पहला चद्रंयान-3 की सफल लैंडिंग और दूसरा दिल्ली में G20 का सफल आयोजन। जब चद्रंयान-3 का लैंडर चंद्रमा पर उतरने वाला था तब करोड़ों लोग अलग-अलग माध्यमों के जरिए एक साथ इस घटना के पल-पल साक्षी बन रहे थे। ISRO के यूट्यूब चैनल पर 80 लाख से ज्यादा लोगों ने इसे देखा। आपने आप में ये रिकॉर्ड है।
नैनीताल में अनोखी घोड़ा Library की शुरुआत
उन्होंने आगे कहा कि नैनीताल जिले में कुछ युवाओं ने बच्चों के लिए अनोखी घोड़ा Library की शुरुआत की है। इस Library की सबसे बड़ी विशेषता यही है कि दुर्गम से दुर्गम इलाकों में भी इसके जरिए बच्चों तक पुस्तकें पहुंच रही हैं और इतना ही नहीं, ये सेवा, बिल्कुल नि:शुल्क है। अब तक इसके माध्यम से नैनीताल के 12 गांवों को Cover किया गया है। हमारे शास्त्रों में कहा गया है- जीनेषु करुणा चापि, मैत्री तेषु विधीयताम्। अर्थात, जीवों पर करूणा कीजिए और उन्हें अपना मित्र बनाइए। हमारे तो ज्यादातर देवी-देवताओं की सवारी ही जीव-जन्तु हैं।
चंद्रयान-3 की सफलता के बाद G-20 के शानदार आयोजन ने हर भारतीय की खुशी को दोगुना कर दिया। भारत मंडपम तो अपने आप में एक सेलिब्रिटी की तरह हो गया है। लोग उसके साथ सेल्फी खिंचा रहे हैं और गर्व से पोस्ट भी कर रहे हैं। भारत ने इस समिट में अफ्रीकी संघ को G-20 में फुल मेंबर बनाकर अपने नेतृत्व का लोहा मनवाया। चंद्रयान की इस सफलता पर देश में इन दिनों एक बहुत ही शानदार प्रश्न स्पर्धा भी चल रहा है और उसे 'चंद्रयान-3 महाक्विज' नाम दिया गया है। MyGov.पोर्टल पर हो रहे इस स्पर्धा में अब तक 15 लाख से अधिक लोग हिस्सा ले चुके हैं।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply