हरियाणा में राकेश टिकैट ने दी चेतावनी, कहा- अगर सरकार एमएसपी लागू नहीं करती तो...
Rakesh Tikait:देश के किसान एक बार फिर सरकार के खिलाफ हो गए हैं। सरकार को आंदोलन करने की चेतावनी दे दी है। दरअसल,आंदोलन को लेकर भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने बड़ा बयान दिया है। राकेश टिकैत हरियाणा के टोहाना में पक्का मोर्चा स्थल पर पहुंचे थे। इसी दौरान टिकैट ने चेतावनी दे दी। चेतावनी देते हुए उन्होंने कहा कि अगर सरकार एमएसपी लागू नहीं करती तो देश में एक बार फिर एक बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
किसानों से की बातचीत
पक्का मोर्चा में राकेश टिकैट ने किसानों से मिलकर बातचीत की। देशभर के कई रेलवे स्टेशनों पर रेल गाड़ियों का ठहराव न होने पर टोहाना के लोग प्रदर्शन कर रहे हैं। इस दौरान टिकैट ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि बीजेपी हर काम में मोदी का नाम लेती है चंद्रयान लैंडिंग पर भी मोदी का गुणगान किया गया। तो फिर एमएसपी कानून में भी मोदी का नाम जोड़कर उसे लागू कर दिया जाना चाहिए। वहीं पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित के बीच चल रहे विवाद को लेकर किसान नेता टिकैत ने कहा कि जहां बीजेपी की सरकार नहीं, वहां बीजेपी ऐसे काम करती है। वो सभी विपक्षी दलों से कहना चाहते है कि वो एकजुट होकर बीजेपी की इस नीति का विरोध करें। जिन राज्यों में बीजेपी की सरकार नहीं वहां बीजेपी ऐसे दबाव बनाने का काम करती है।
ब्रजमंडल यात्रा पर कही ये बात
इसके साथ ही नूंह में ब्रजमंडल यात्रा को अनुमति नहीं दिए जाने पर टिकैत ने कहा कि किसी भी धर्म से जुड़े लोगों द्वारा यात्रा निकालना गलत नहीं है, उन्होंने यात्रा को परमिशन ना देने के फैसले को सही ठहराया और सीएम मनोहर लाल खट्टर के फैसले का स्वागत किया।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply