Australia: ट्रेनिंग ड्रिल के दौरान क्रैश हुआ एयरक्राफ्ट, 3 अमेरिकी सैनिकों की मौत, 5 घायल
Aircraft Crash In Australia: ऑस्ट्रेलिया में रविवार के दिन बड़ा हादसा हो गया है। बता दें कि पूर्वी क्षेत्र में स्थित तिवी द्वीप में एक एयरक्राफ्ट क्रैश हो गया। जिसमें तीन अमेरिकी सैनिकों की मौत हो गई। वहीं, 12 अन्य घायल हो गए। इसकी जानकारी पाकर मौके पर सेना पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में भिजवाया। वहीं मामले की जांच भी जुट गई।
एयरक्राफ्ट क्रैश में अमेरिका के 3 सैनिकों की मौत
जानकारी के अनुसार, बोइंग एमवी-22बी ऑस्प्रे टिल्ट-रोटर एयरक्राफ्ट अचानक क्रैश हो गया है। जिसमें कई सैनिक सवार थे। जिसमें से तीन की मौत हो गई और कई गंभीर रूप से घायल हो गए। आधिकारियों द्वारा जारी किए बयान में कहा कि इस एयरक्राफ्ट में 23 अमेरिकी सैन्यकर्मी सवार थे, जो कि डार्विन में तैनात हैं और ऑस्ट्रेलिया और फिलीपींस के सैनिकों के साथ ड्रिल्स में हिस्सा ले रहे थे। हासदा सुबह करीब 9.30 बजे ड्रिल के दौरान ही उनका एयरक्राफ्ट क्रैश हो गया।
ऑस्ट्रेलिया के सभी सैनिक सुरक्षित
वहीं मरीन कोर के प्रवक्ता के मुताबिक, तीन सैनिकों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें रॉयल डार्विन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल घटना की जांच की जा रही है। ऑस्ट्रेलियाई पुलिस ने कहा कि इस घटना में सिर्फ अमेरिकी सैन्यकर्मी ही शामिल रहे और ऑस्ट्रेलिया का कोई सैनिक या सुरक्षा अधिकारी इस ड्रिल में हताहत नहीं हुआ।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply