Rajasthan Election 2023: लगातार तीसरी बार 200 में से 199 सीटों पर डाले जाएंगे वोट, दिलचस्प है पीछे की कहानी
Rajasthan Election 2023: राजस्थान में विधानसभा चुनाव को कुछ ही दिन बचे हैं। 25 नवंबर को राज्य में 199 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। दरअसल राजस्थान में कुल 200 सीटें हैं लेकिन पिछले दो विधानसभा चुनाव से राजस्थान में पूरे 200 सीटों पर चुनाव नहीं हो सका है। हर बार कुछ ऐसा हो जा रहा है जिससे 199 सीटों पर ही वोटिंग हो पा रही है। इस बार फिर भी ये प्रथा कायम रहने वाली है। दरअसल, राजस्थान के गंगानगर की करणपुर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी गुरमीत सिंह कुन्नर की मौत हो गई जिस कारण यहां वोट नहीं डाले जाएंगे। वहीं इससे पहले साल 2013और 2018के विधानसभा चुनाव में भी राजस्थान 199के फेर में फंस गया था।
साल 2013 में भी कुछ ऐसा ही हुआ था। सभी पार्टियों ने अपने प्रत्याशियों को मैदान में उतार दिया था। राजस्थान के चूरु विधानसभा सीट से बसपा ने जेपी मेघवाल को उतारा था तभी अचानक जेपी मेघवाल की मौत हो गई और वहां वोट नहीं डाला जा सका। कुछ ऐसा ही साल 2018 में भी हुआ था।
कम आए ऐसे मौके
उस दौरान अलवर की रामगढ़ सीट से बसपा ने लक्ष्मण सिंह को मैदान में उतारा था लेकिन लक्ष्मण सिंह की उस दौरान मौत हो गई थी। वहीं इस साल जब करणपुर सीट से कांग्रेस ने गुरमीत सिंह को मैदान उतारा तो गुरमीत की मृत्यु हो गई। ऐसे मौके बहुत कम ही आए हैं, जब सदन में एक साथ 200विधायक रहे हों।
पूजा पाठ और यज्ञ की उठ चुकी है मांग
इसकी एक वजह विधानसभा भवन के साथ जुड़े श्मशान स्थल को भी माना जाता रहा है। यही वजह है कि कई बार विधायकों ने सदन में पूजा पाठ और यज्ञ हवन करवाने की मांग भी की थी। दरअसल, राजस्थान विधानसभा भवन ज्योति नगर में जिस जगह बना है वो जगह श्मशान के साथ लगी हुई है।आस पास के लोगों ने ये भी दावा किया है कि विधानसभा के निर्माण के वक्त श्मशान की जमीन का कुछ हिस्सा इस भवन को बनाने में शामिल किया गया था, जिसकी वजह से ये भवन अभिशप्त है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply