HARYANA NEWS: मुख्यमंत्री मनोहर लाल पूर्वांचल भाइयों के साथ करेंगे छठ पूजा, कर सकते हैं बड़ी घोषणा
HARYANA NEWS: हरियाणा के पानीपत में छठ पूजा महापर्व पर प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल विशेष तौर पर पूर्वांचल भाइयों की पूजा में शामिल होंगे। छठ पूजा महापर्व की तैयारी का जायजा लेने प्रिंसिपल सेक्रेटरी मुख्यमंत्री व निदेशक सूचना एवं लोक संपर्क विभाग अमित अग्रवाल के साथ लोकसभा सांसद संजय भाटिया सभी प्रशासनिक अधिकारी व कार्यकर्ताओं ने पूजा स्थल का जायजा लिया। एनएफएल के पास 19 तारीख को होने वाली छठ पूजा में हजारों की संख्या में पूर्वांचल भाई और मुख्यमंत्री पहुंचेंगे। इस अवसर पर पूर्वांचल भाइयों के लिए सीएम बड़ी घोषणा भी कर सकते है।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल के प्रिंसिपल सेक्रेटरी ,निदेशक सूचना एवं लोक संपर्क विभाग एवं कला एवं संस्कृति विभाग हरियाणा सरकार में सचिव के तौर पर अतिरिक्त भार संभाल रहे अमित अग्रवाल ने राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर लोकतंत्र के चौथे स्तंभ मीडिया साथियों को राष्ट्रीय प्रेस दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जिस तरह से लोकतंत्र को चौथा स्तंभ के रूप में प्रेस मजबूती दे रहा है भविष्य में भी देता रहेगा।
अमित अग्रवाल ने जानकारी दी की छठ मैया दिवस आने वाला है तो कला एवं संस्कृति विभाग हरियाणा की ओर से एक बड़ा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन पानीपत में किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री मनोहर पूजा में शिरकत करेंगे। अमित ने कहा कि इस संबंध में कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया है। अमित अग्रवाल ने बताया कि पानीपत व पूरे हरियाणा प्रदेश में पूर्वांचल के भाई रहते हैं उनके लिए मुख्य रूप से कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
19 तारीख को पानीपत में होंगे सीएम मनोहर लाल
लोकसभा सांसद संजय भाटिया ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल छठ पूजा के अवसर पर 19 तारीख को पानीपत पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि पूर्वांचल के सभी साथियों के साथ मुख्यमंत्री इस त्यौहार को मनाएंगे। सांसद ने कहा कि पानीपत एक खास तौर पर औद्योगिक क्षेत्र है इस औद्योगिक क्षेत्र को बनाने व पूरे विश्व में प्रसिद्ध करने में पूर्वांचल भाइयों के सहयोग और खून पसीने की वजह से है।
सीएम कर सकते है बड़ा ऐलान
सांसद ने कहा की पूर्वांचल के भाइयों की भाव को समझते हुए मुख्यमंत्री भी कुछ उनके लिए सोचेंगे। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री एनएफएल के पास होने वाले एक ही कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे एवम मुख्यमंत्री सूर्यास्त से पहले कार्यक्रम में शिरकत करेंगे ।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply