Rahul Gandhi VS Kangana Ranaut: कृषि कानून पर छिड़ी जुबानी जंग, कंगना रनौत के बयान पर राहुल गांधी का पलटवार
Rahul Gandhi Question Central Government: कृषि कानून पर कंगना रनौत ने बयान क्या दे दिया। मानों कांग्रेस के लिए हमला करने का अवसर मिल गया। सरकार पर निशाना साधने की ताक में बैठी कांग्रेस को कंगना रनौत का बयान हाथ लग गया। जिसके बाद राहुल गांधी केंद्र सरकार पर हमलावर हो गए। सीधे-सीधे उन्होंने केंद्र सरकार से सवाल पूछ डाला।
राहुल गांधी ने कहा कि सरकार की नीति कौन तय कर रहा है। एक भाजपा सांसद या प्रधानमंत्री ? 700से ज्यादा किसानों की शहदत हो गई। फिर भी भाजपा का मन नहीं भरा। हमारा गठबंधन किसानों के विरुद्ध कोई भी षडयंत्र कामयाब नहीं होने देगा। अगर किसान को नुकसान हुआ तो प्रधानमंत्री को माफी मांगनी पड़ेगी।
कांगना को निष्कासित करने की मांग
इसस पहले बुधवार यानी 25सितंबर को कांग्रेस कंगाना रनौत के बयान पर हमलावर हो गई थी। कांग्रेस ने मांग की थी कि भाजपा कंगना रनौत को पार्टी से निष्कासित करें। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी भाजपा की आलोचना की। उन्होंने कहा कि हरियाणा सहित चुनावी राज्य सत्तारूढ़ पार्टी को करारा जवाब देंगे। अब कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भाजपा पर निशाना साधा है।
क्या कहा था कंगना रनौत ने ?
कंगना रनौत ने कहा था कि तीनों कृषि कानूनों को वापस लाना चाहिए। किसानों को खुद इसकी मांग करनी चाहिए। तीनों कानून किसानों के लिए फायदेमंद थे। कुछ राज्यों में किसान के विरोध के कारण सरकार ने इन्हें वापस ले लिया था। किसान देश के विकास में स्तंभ हैं। मैं उनसे अपील करती हूं कि वे अपने भले के लिए कानूनों को वापस मांगें। अब मामले को तुल पकड़ता देख भाजपा ने पल्ला झाड़ लिया है। भाजपा ने कहा कि कंगना का यह निजी बयान है। कंगना भाजपा की तरफ से बयान देने के लिए अधिकृत नहीं है। भाजपा ने कहा कि हम इस बयान को अस्वीकार करते हैं।
Leave a Reply