‘तेलंगाना में बीजेपी मुकाबले में कहीं नहीं’, विधानसभा चुनावों को लेकर राहुल गांधी ने किया दावा
Rahul Gandhi: देश में साल के अंत में कई राज्यों में विधानसभा होने हैं। वहीं अगले साल लोकसभा चुनाव भी होने हैं। जिसको लेकर सारी पार्टियां तैयारियों में जुट गई हैं। इसी बीच राहुल गांधी ने आने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर बड़ा दावा किया है। राहुल गांधी ने छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के जीत का दावा किया है साथ ही महिला आरक्षण बिल पर भी बात की।
राहुल गांधी एक कार्यक्रम में मौजूद थे। इस दौरान, राहुल गांधी ने कहा कि तेलंगाना में बीजेपी मुकाबले में कहीं नहीं है। बात अगर छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश की करें तो इन दोनों ही जगहों पर नेरेटिव हम लोग ही तय कर रहे हैं। राजस्थान में अभी हमारी सरकार है और यहां के लोग कह रहे हैं कि सरकार के खिलाफ कोई गुस्सा नहीं है। हालांकि यहां मुकाबला नजदीकी हो सकता है।
महिला आरक्षण बिल पर कही ये बात
वहीं जब राहुल गांधी से महिला आरक्षण बिल को लेकर सवाल किया गया तो राहुल गांधी ने कहा, नारी शक्ति वंदन अधिनियम जब पास हो चुका है तो महिला आरक्षण तुरंत लागू करना चाहिए। कांग्रेस इस आरक्षण व्यवस्था को तुरंत लागू करने की मांग कर रही है, लेकिन केंद्र सरकार सेंशस और डिलिमिटेशन के बहाने बनाने में लगी है। अगर यूपीए सत्ता में आती है तो हमारी सरकार तुरंत महिला आरक्षण लागू करेगी।
अडानी और मोदी सरकार के रिश्ते पर उठाए सवाल
इसके साथ ही राहुल गांधी ने एक बार फिर अडानी और मोदी सरकार के रिश्तों पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि अडाणी को सारे प्रमुख उद्योग दे दिए गए हैं। देश की जनता महंगाई से परेशान है, लेकिन केंद्र सरकार इस पर ध्यान नहीं दे रही है। बिधूड़ी का बयान हो या इंडिया बनाम भारत का मुद्दा हो, ये सारे मुद्दे मूल मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए हैं।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply