PM MODI: 9 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को PM MODI ने दिखाई हरी झंडी,11 राज्यों को आपस में जोड़ेंगी ये ट्रेनें
PM MODI: पीएम नरेंद्र मोदी ने नौ वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई। पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसी के जरिए ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई। इस दौरान रेल मंत्री भी मौजदू रहे। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले 9 वर्षों में रेलवे सिस्टम में अभूतपूर्व परिवर्तन किया है।आज स्टेशन साफ हैं। नई सुविधाएं दी जा रही हैं। देशभर में रेलवे स्टेशनों की पुरानी व्यवस्था को बदलकर आज की और भविष्य की जरूरतों के अनुसार नवनिर्माण किया जा रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने कुछ महीनों पहले अमृत भारत स्टेशन की 508 स्टेशन का भूमिपूजन किया था
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 9 वंदे भारत ट्रेनों के शुभारंभ कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश में आधुनिक कनेक्टिविटी विस्तार का यह अभूतपूर्व अवसर है। इंफ्रास्ट्रक्चर विकास की यह गति और स्केल 140 करोड़ भारतीयों की आकांक्षाओं से बिल्कुल मैच कर रही हैं और यही आज का भारत चाहता है।आज जिन ट्रेनों को शुरू किया गया है, वे पहले की तुलना में ज्यादा आधुनिक और आरामदायक हैं। ये वंदे भारत ट्रेनें नए भारत के नए जोश, नए उत्साह और नई उमंग का प्रतीक है।
उन्होंने आगे कहा कि हम सभी जानते हैं कि ऐसे कई रेलवे स्टेशन हैं जो पिछले कई सालों से विकसित नहीं हुए हैं... इन स्टेशनों को विकसित करने का काम चल रहा है... अमृत काल में बने नए स्टेशन 'अमृत भारत स्टेशन' कहलाए जाएंगे।वंदे भारत ट्रेनों ने पर्यटन और आर्थिक गतिविधियों में भी तेजी ला दी हैं। जिन जगहों पर वंदे भारत ट्रेन पहुंच रही हैं, वहां पर्यटकों की संख्या बढ़ रही है। इससे वहां रोजगार के अवसर भी पैदा हो रहे हैं।
9 वंदे भारत ट्रेनों की लिस्ट
- केरल- कासरगोड-तिरुवनंतपुरम
- राजस्थान-जयपुर-उदयपुर
- आंध्र प्रदेश-विजयवाड़ा-चेन्नई
- तमिलनाडु-तिरूनेलवेली-चेन्नई
- गुजरात- जामनगर-अहमदाबाद
- झारखंड और पश्चिम बंगाल-रांची-हावड़ा
- तेलंगाना और कर्नाटक-सिकंदराबाद-बेंगलुरु
- ओडिशा-राउरकेला-पुरी
- बिहार और पश्चिम बंगाल- पटना-हावड़ा
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply