PM MODI ने 51 हजार युवाओं को बांटे नियुक्ति पत्र, बोले- हमने भर्ती प्रक्रिया में कई बदलाव किए
PM MODI: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रोजगार मेले के तहत सरकारी विभाग और संगठनों में नवनियुक्त भर्तियों को 51,000 से अधिक नियुक्ति पत्र वितरित किए। इस दौरान उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश कभी विकास के मामले में बहुत पीछे था और अपराध के मामले में बहुत आगे था लेकिन अब कानून का राज स्थापित होने से उत्तर प्रदेश विकास की नई ऊंचाई छू रहा है।
51 हजार युवाओं को बांटे नियुक्ति पत्र
पीएम ने कहा कि युवाओं के लिए नए रास्ते खोलने के लिए हमने बीते कुछ वर्षों में अर्धसैनिक बलों की भर्ती प्रक्रिया में कई बदलाव किए हैं। भारत इस दशक में दुनिया की शीर्ष तीन अर्थव्यवस्थाओं में से एक बन जाएगा।।।जब मैं यह गारंटी देता हूं, तो मैं इसे पूरी जिम्मेदारी के साथ देता हूं।
खुद को प्रशिक्षित करने का अवसर
पीएमओ के बयान में कहा गया है कि रोजगार मेला युवाओं को सशक्त करने में एक खास कदम है, जिसके तहत देश के विकास में युवाओं को अवसर प्रदान करेगा। नवनियुक्तों को इसके तहत आईजीओटी कर्मयोगी पोर्टल पर एक ऑनलाइन मॉड्यूल कर्मयोगी के माध्यम से खुद को ट्रेंड करने का एक मौका भी मिलेगा। यहां किसी भी डिवाइस को सीखने के लिए 673ई-लर्निंग कोर्सेस उपलब्ध हैं।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply