Search KhabarFast

Press ESC to close

नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी, जल्द शुरु होगी 81,000 पदों पर मेगा भर्ती, यहां देखें पूरी डिटेल

नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी, जल्द शुरु होगी 81,000 पदों पर मेगा भर्ती, यहां देखें पूरी डिटेल

UP Police Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की पुलिस व्यवस्था को और मजबूत बनाने तथा युवाओं को बड़े पैमाने पर रोजगार उपलब्ध कराने के लिए एक बड़ा ऐलान किया है। पुलिस विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान वित्तीय वर्ष 2026-27के यूपी पुलिस में 81,000से ज्यादा पदों पर भर्ती की जाएगी। यह भर्ती अभियान उपनिरीक्षक (SI), सिविल पुलिस आरक्षी (Constable), रेडियो सहायक परिचालक, कंप्यूटर ऑपरेटर (ग्रेड-A) और गोपनीय उपनिरीक्षक सहित विभिन्न श्रेणियों में होगी।

यह भर्ती युवाओं को सरकारी नौकरी का बड़ा तोहफा है। योगी सरकार का फोकस पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया पर है, जिससे पिछले सालों में लाखों युवाओं को नौकरियां मिल चुकी हैं। उनका कहना है कि इस बड़े पैमाने की भर्ती से प्रदेश को सक्षम, ऊर्जावान और आधुनिक पुलिस बल मिलेगा, जो कानून-व्यवस्था को और बेहतर बनाएगा।

किन-किन पदों पर होगी भर्ती? 

1. उपनिरीक्षक (Sub-Inspector) 

2. सिविल पुलिस आरक्षी (Civil Police Constable) 

3. रेडियो सहायक परिचालक (Radio Assistant Operator) 

4. कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-A (Computer Operator Grade-A) 

5. गोपनीय उपनिरीक्षक (Confidential Sub-Inspector)

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) जल्द ही इन पदों के लिए विस्तृत अधिसूचना जारी कर सकता है। इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर नियमित अपडेट चेक करते रहें और पात्रता मानदंड, आयु सीमा तथा आवेदन प्रक्रिया की जानकारी हासिल करें।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Today Gold-Silver Price: सोना चमका या फीका पड़ा? जानिए 08 जून का क्या है चांदी का दाम

अगर आप सोना या चांदी खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो खरीदारी से पहले आज के ताजा भाव जरूर जान लें। 8 जून को देशभर के सर्राफा बाजारों में 18 कैरेट, 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने के नए रेट जारी किए गए हैं। वहीं चांदी की कीमतों में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिला है।

5 रुपये में खड़ा किया 2500 करोड़ रुपये का कारोबार, देश-विदेश में बनाई खास पहचान

Khabar Fast, Bikanerwala Success Story : जो कभी मेहनत करना नहीं छोड़ते है वो एक न एक दिन जरूर कामयाब होते है आ हम आपके लिए ऐसे शख्स की कहानी लेकर आए है

SSC Jobs 2026: सरकारी नौकरी की तलाश खत्म! SSC ने निकाली JSA-LDC पदों पर भर्ती, तुरंत करें अप्लाई

एसएससी (Staff Selection Commission) ने साल 2026 के लिए जूनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट (JSA) और लोअर डिवीजन क्लर्क (LDC) समेत कई पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। यह भर्ती सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर मानी जा रही है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast