Search KhabarFast

Press ESC to close

'पीओके को जल्द भारत में कराया जाएगा शामिल', मुस्लिम संगठन के प्रमुख ने किया बड़ा दावा

'पीओके को जल्द भारत में कराया जाएगा शामिल', मुस्लिम संगठन के प्रमुख ने किया बड़ा दावा

Major Claim Regarding PoK: पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर को भारत में शामिल कराए जाने की मांग लंबे समय से होती आ रही है। कई बड़े नेता और मंत्रियों ने भी अलग-अलग मौकों पर पीओके को भारत में शामिल किए जाने की बात कही है।  इस बीच शुक्रवार को ऑल इंडिया इमाम ऑर्गनाइज़ेशन के मुख्य इमाम, उमर अहमद इल्यासी ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर पर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान-अधिकृत कश्मीर बहुत जल्द" भारत के साथ फिर से जुड़ जाएगा। 

बता दें कि पिछले साल ऑपरेशन सिंदूर के समय ही पीओके को लेकर देश में बड़ा माहौल बनाया गया था। हालांकि तब भारत-पाकिस्तान के बीच जारी तनाव अचानक बीच में ही रुक गई थी। लेकिन, अब पीओके को लेकर इमाम प्रमुख का यह बयान अहम माना जा रहा है।

इमाम प्रमुख उमर अहमद इल्यासी का बड़ा दावा

इमाम प्रमुख उमर अहमद इल्यासी ने कहा कि मैं कश्मीर में यहां खड़े होकर पाकिस्तान से एक बात कहना चाहता हूं कि पीओके जो भारत का हिस्सा है। निश्चित रूप से भारत में फिर से शामिल कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि पीओके के लोग वहां जनमत संग्रह चाहते हैं। उन्होंने आगे कहा कि पीओके के लोग भारत के साथ फिर से आना चाहते हैं और जम्मू-कश्मीर में हो रहे विकास पर उनकी नजर है। उमर अहमद इल्यासी ने कहा कि आज कश्मीर जिस तरह से आगे बढ़ रहा है। उसे देखते हुए पीओके बहुत जल्द भारत के साथ फिर से जुड़ जाएगा।

नया कश्मीर देखने को मिला-अहमद इल्यासी 

उमर अहमद इल्यासी ने आगे कहा कि वह कश्मीर को बदला हुआ' देखकर खुश हैं। उन्होंने कहा कि यह एक नया कश्मीर देखने को मिल रहा है। आज का कश्मीर बेहतरीन हो गया है। हर तरफ खुशी का माहौल है और पर्यटन बढ़ा है। यहां के लोग समृद्ध हैं। उन्होंने आगे कहा कि एक समय था जब यहां के युवा और बच्चे पत्थरबाजी करते थे और आज उनके हाथों में कलम हैं। वे सभी पढ़ रहे हैं।      

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

दिल्ली से अभी दूर है मानसून! राजधानी में कब बरसेगा बदरा, छाता-रेनकोट निकाल कर रहें तैयार

Weather Update:देश के दक्षिणी हिस्से में मॉनसून की प्रगति के साथ दिल्ली में भी मानसून को लेकर संभवानाएं बढ़ती जा रही है। कई राज्यों में मानसून दस्तक दे दी है लेकिन, राजधानी दिल्ली अभी भी मानसून की पहुंच से दूर है। माना जा रहा है कि 25 से 30 जून के बीच मानसून का आगमन हो सकता है। यानी दिल्ली दिल्ली में इस बार अपने तय समय के आसपास ही मानसून पहुंचे की आशंका है।

बंगाल विधानसभा चुनाव में दिखाया था धौंस, अब STF के हत्थे चढ़ा टीएमसी का पुष्पा

तृणमूल कांग्रेस (TMC) के नेता जहांगीर खान को STF ने नेपाल बॉर्डर के पास से गिरफ्तार कर लिया है। लंबे समय से तलाश में चल रहे नेता की गिरफ्तारी को सुरक्षा एजेंसियों की बड़ी सफलता माना जा रहा है। इस कार्रवाई के बाद राजनीतिक गलियारों में भी हलचल तेज हो गई है।

Tourist Place: भारत में यह जगह बना पसंदीदा हिल स्टेशन, एक ही दिन में बदल जाते हैं तीन मौसम

Tourist Place: गर्मियों की छुट्टियों में ज्यादातर लोग ऐसी जगह की तलाश करते हैं, जहां मौसम सुहावना हो, भीड़भाड़ कम हो और प्रकृति अपने सबसे खूबसूरत रूप में दिखाई दे। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में बसा कल्पा ऐसा ही एक पर्यटन स्थल है, जहां पर्यटक एक ही दिन में कई मौसमों का अनुभव कर सकते हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast