Search KhabarFast

Press ESC to close

ट्रंप की बौखलाहट या नई चाल! अमेरिकी सेना प्रमुख रैंडी जार्ज पर गिरी गाज, युद्ध के बीच जबरन किए गए रिटायर

ट्रंप की बौखलाहट या नई चाल! अमेरिकी सेना प्रमुख रैंडी जार्ज पर गिरी गाज, युद्ध के बीच जबरन किए गए रिटायर

Pete Hegseth Fires Army Chief: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कब कौन सा फैसला ले लें कह पाना मुश्किल है। किसी को पता नहीं था कि 28 मार्च को अमेरिका-इजरायल एक साथ ईरान पर धावा बोल देगा। युद्ध होते हुए एक महीने से ज्यादा का समय हो गया है लेकिन, न अमेरिका पीछे हटने को तैयार है, न ही ईरान टस से मस हो रहा है।

अमेरिकी राष्ट्रपति दनादन फैसले ले रहे हैं। इस बीच अमेरिकी सेना प्रमुख रैंडी जॉर्ज को जबरन रिटायर कर दिया गया है। रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ से उनसे इस्तीफा मांग लिया। उनके इस्तीफे के बाद क्रिस्टोफर ला नेवे को अंतरिम सेना प्रमुख बनाया गया है।

कौन हैं रैंडी जॉर्ज

बता दें कि रैंडी जॉर्ज को अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन के कार्यकाल के दौरान सेना प्रमुख बनाया गया था। अगर उनसे इस्तीफा नहीं लिया जाता तो, वह 2027 तक इस पद पर बने रहते। वह एक वरिष्ठ इन्फ्रैंटी अधिकारी हैं और वेस्ट प्वाइंट स्थित अमेरिकी सैन्य अकादमी से ग्रैजुएशन कर चुके हैं। उन्होंने गल्फ वॉर, इराक और अफगानिस्तान जैसे संघर्षों में बड़ा रोल निभाया है। उनके पास युद्ध का अच्छा खासा अनुभव है। वह पूर्व रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन के सलाहकार के तौर पर भी अपनी सेवा दे चुके हैं।

हटाने का कारण स्पष्ट नहीं

रैंडी जॉर्ज को सेना प्रमुख के पद से हटाने के पीछे की वजह का खुलासा नहीं हुआ है। एक रिपोर्ट के अनुसार रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ लगातार सेना में बदलाव कर रहे हैं। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप नई सुरक्षा नीति के तहत सेना को नए तरीके से ढालना चाहते हैं। रैंडी जार्ज से पहले बड़े-बड़े जनरल और एडमिरल की छुट्टी हो चुकी है। रैंडी जॉर्ज को भी हटाना उसी प्रक्रिया का हिस्सा माना जा रहा है।

युद्ध के बीच लिया गया एक्शन 

अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ को उनके पद से ऐसे वक्त में हटाया गया है, जब अमेरिका ने ईरान के खिलाफ युद्ध छेड़ दिया है। युद्ध शुरू हुए एक महीने से ज्यादा का वक्त बीत गया है। अमेरिका की तरफ से लगातार ईरान के अहम ठिकानों को निशाना बनाया जा रहा है। दूसरी तरफ से ईरान भी अमेरिकी एयरबेस पर हमले कर रहा है। ट्रंप का दावा है कि बातचीत के लिए दरवाजा खोला जा रहा है लेकिन, ईरान की तरफ से शांति वार्ता की कोई पुष्टी नहीं की गई है। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

चीन ने 19वें महीने भी खरीदा सोना, लगातार बढ़ा रहा है अपना गोल्ड रिजर्व

दुनिया भर में सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बीच चीन लगातार अपने स्वर्ण भंडार को बढ़ाने में जुटा हुआ है। चीन के केंद्रीय बैंक ने मई महीने में भी बड़ी मात्रा में सोना खरीदा है।

Philippines Earthquake: भूकंप के तेज झटकों से कांपा फिलीपींस, रिक्टर स्केल पर 7.8 दर्ज; सुनामी का अलर्ट जारी

फिलीपींस में शक्तिशाली भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 7.8 मापी गई, जिसके बाद कई इलाकों में दहशत का माहौल बन गया। भूकंप के तुरंत बाद संबंधित एजेंसियों ने सुनामी की चेतावनी जारी कर तटीय क्षेत्रों के लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

18 महीने में ही छोड़ा व्हाइट हाउस का अहम पद, आखिर कौन हैं ट्रंप के AI सलाहकार श्रीराम कृष्णन?

ट्रंप प्रशासन के AI एडवाइजर श्रीराम कृष्णन के व्हाइट हाउस से इस्तीफा देने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि उन्होंने मात्र 18 महीने में ही अपने पद से अलग होने का फैसला लिया, जिससे अमेरिकी तकनीकी और राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast