‘...शांति से बड़ी कोई चीज नहीं है’ अनिल विज ने लोगों से की खास अपील
चंडीगढ़: कई हिन्दू संगठन आज नूंह मे ब्रजमंडल यात्रा फिर से निकालने जा रहे है। इस पर हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि इस मामले को मुख्यमंत्री मंत्री देख रहे है। विज ने कहा कि ये बड़ा मामला है और मुख्यमंत्री जी से बारीकी से देख रहे है। विज ने लोगों से भी अपील की है कि शान्ति बनी रहनी चाहिए शांति से बड़ी कोई चीज नहीं है।
वहीं नूंह के कांग्रेस के विधायक मामन खान से पूछताछ के लिए सरकार ने उन्हें बुलाया है इस पर विज ने कहा कि पुलिस पूछताछ कर रही है वहां पर जिन जिन लोगों पर भी शक है। उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया जा रहा है। विज ने कहा कि पुलिस को लगता होगा कि उनकी भी कोई भूमिका ही इसलिए उन्हें भी बुलाया होगा।
आज निकाली जाएगी ब्रजमंडल यात्रा
हरियाणा के नूंह में आज एक बार फिर ब्रजमंडल यात्रा निकाली जाएगी। पिछली बार 31 जुलाई को यह यात्रा अधूरी रह गई थी। इस यात्रा को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। वहीं इसके लेकर असदुद्दीन औवेसी ने हरियाणा सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि हरियाणा की भाजपा सरकार के आदेश के ख़िलाफ़ जाकर VHP शोभा यात्रा निकालने की धमकी दे रही है।
29अगस्त तक इंटरनेट बंद
बता दें कि शोभायात्रा के ऐलान के मद्देनजर नूंह में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं। पूरे जिले में इंटरनेट सेवाएं 29 अगस्त रात 12 बजे तक बंद रहेंगी। साथ ही धीरेंद्र खड़गटा की तरफ से जिले में धारा 144 लागू करने का ऐलान भी कर दिया गया है। फिलहाल बैंक और स्कूल को भी बंद कर दिया गया है। लॉ एंड ऑर्डर मेंटेन करने के लिए पूरे इलाके में प्रशासन की सख्ती देखी जा रही है और अलग अलग तरह की पाबंदियां लगाई जा रही हैं।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply