Search KhabarFast

Press ESC to close

UP एसटीएस को मिली बड़ी सफलता, चार आतंकी गिरफ्तार, पाकिस्तान के लिए कर रहे थे काम

UP एसटीएस को मिली बड़ी सफलता, चार आतंकी गिरफ्तार, पाकिस्तान के लिए कर रहे थे काम

Four Terrirsot Arrested: उत्तर प्रदेश एसटीएस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। देश विरोधी गतिविधि में शामिल चार आतंकियों को लखनऊ से गिरफ्तार किया गया है। इनमें दो  मेरठ के और दो नोएडा के रहने वाले हैं। गिरफ्तार किए गए आतंकी सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तानी हैंडलर के संपर्क में थे।

गिरफ्तार किए गए आतंकियों में मुख्य आरोपी नाई काम करता था। जिसके आड़ में वह देश विरोधी गतिविधि कर रहा था। गिरफ्तारी के दौरान एटीएस ने आतंकियों के पास से ज्वलनशील पदार्थ, सात स्मार्टफोन, 24 पम्पलेट और आधार कार्ड मिले हैं।

एटीएस हैंडलर के संपर्क में थे आतंकी

एटीएस को जानकारी मिली थी कि सोशल मीडिया के जरिए एक गिरोह पाकिस्तानी हैंडलर के संपर्क में है और देश विरोधी गतिविधि कर रहा है। गिरोह का मुख्य उद्देश्य देश के संवेदनशील संस्थानों तथा राजनीतिक व्यक्तियों की रेकी कर जानकारी को पाकिस्तान हैंडलर को उपलब्ध कराना तथा योजना बनाकर उन्हें नुकसान पहुंचाना है। जांच में ये भी खुलासा हुआ है कि गिरोह का मुख्य सदस्य साकिब है, जो नाई का काम करता था। ये गिरोह देश रेलवे सिग्नल बॉक्स को नष्ट करने, गैस सिलेंडर से भरे ट्रक में आग लगने और नेताओं की रेकी करने के काम करता था। 

वीडियो बनाकर भेजते थे पाकिस्तान

एटीएस ने साकिब उर्फ डेविल, अरबाब समेत चार आतंकियों को गिरफ्तार किया है। एटीएस की पूछताछ में पता चला है कि आतंकी वीडियो बनाकर पाकिस्तानी हैंडलर्स को भेजकर क्यू आर कोड के जरिए पैसे मांगते थे। गिरोह के मुख्य सदस्य ने अपने ही गांव में अरबाव को इस काम में शामिल कर लिया था। इस गिरोह ने गाजियाबाद, अलीगढ़, लखनऊ जैसे शहरों में वाहनों, रेलवे सिग्नल बॉक्स की रेकी की थी। घटना के बाद गिरोह ने उसके वीडियो बनाकर पाकिस्तानी हैंडलर को भेजे थे।    

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

हापुड़ में दीपांशु पर हुए हमले के मामले ने पकड़ा तूल, सूर्या मर्डर केस से क्यों जोड़ रहे लोग

Uttar Pradesh News: हापुड़ में दीपांशु नामक एक युवक पर हुए हमले को लेकर इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है। 5 जून की रात दीपांशु पर कुछ लोगों ने चाकू से वार कर दिया था। उसकी हालत अभी गंभीर बताई जा रही है। लोग इस गाजियाबाद के खोड़ा में हुए सूर्या चौहान मर्डर के से जोड़ रहे हैं। दीपांशु पर कथित तौर पर रास्ते में घेरकर चाकूओं से हमला किया गया।

Haryana News: गुरुग्राम में डबल मर्डर से फैली सनसनी, पति ने पत्नी और बेटे को गोलियों से किया छलनी

Haryana News: साइबर सिटी गुरुग्राम से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक 50 वर्षीय सुरक्षा अधिकारी ने घरेलू विवाद में पत्नी और बेटे की बेरहमी से हत्या कर दी। इस हत्याकांड ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। वहीं, पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया है और उसके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई गई है।

डीयू प्रोफेसर हत्या मामले में सनसनीखेज खुलासा, 1400 किमी दूर आकर आरोपी ने वारदात को दिया अंजाम

DU Professor Murder Case:दिल्ली के न्यू अशोक नगर इलाके में महिला असिस्टेंट प्रोफेसर देवस्तिमा पॉल की हत्या मामले में कार्रवाई तेज हो गई है। पुलिस ने अब तक दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही पुलिस की पूछताछ में बड़ा खुलासा हुआ है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast