Search KhabarFast

Press ESC to close

दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा आदेश, हनी सिंह-बादशाह का 26 साल पुराना गाना सभी प्लेटफार्म से हटाने के निर्देश

दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा आदेश, हनी सिंह-बादशाह का 26 साल पुराना गाना सभी प्लेटफार्म से हटाने के निर्देश

Honey Singh Controversy: दिल्ली हाई कोर्ट ने मशहूर रैप सिंगर यो यो हनी सिंह  और बादशाह के विवादित गाने ‘वॉल्यूम 1’ को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने इस गाने को तुरंत सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म से हटाने का आदेश दिया है। अदालत ने गाने को “अत्यंत अश्लील” और महिलाओं के प्रति अपमानजनक बताया है। इस मामले की सुनवाई कर रहे जस्टिस Purushaindra Kumar Kaurav ने कहा कि गाने के बोल खुले तौर पर अशोभनीय हैं और महिलाओं का अपमान करते हैं। कोर्ट ने यह भी टिप्पणी की कि इस गाने में न तो कोई कलात्मक मूल्य है और न ही सामाजिक संदेश, बल्कि यह महिलाओं को मजाक का विषय बनाता है।

जज ने क्या कहा?

जज ने कहा कि यह उन दुर्लभ मामलों में से एक है, जहां अदालत की अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर दी गई। यहां तक कि कोर्ट ने यह भी कहा कि गाने का शीर्षक इतना आपत्तिजनक है कि उसे आदेश में लिखना भी उचित नहीं समझा गया। कोर्ट ने स्पष्ट निर्देश दिया कि इस गाने को यूट्यूब, स्पॉटिफाई, सोशल मीडिया और अन्य सभी वेबसाइट्स से पूरी तरह हटाया जाए। साथ ही यह भी कहा गया कि गाने के छोटे क्लिप्स, रीमिक्स या बदले हुए वर्जन भी कहीं उपलब्ध नहीं होने चाहिए।

तुरंत लिंक हटाने का दिया आदेश

अदालत ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे तुरंत सभी लिंक हटवाएं और यह सुनिश्चित करें कि यह सामग्री दोबारा ऑनलाइन न आए। कोर्ट ने कहा कि इस तरह की सामग्री का आसानी से उपलब्ध होना, खासकर बच्चों के लिए, एक गंभीर चिंता का विषय है। कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का मतलब यह नहीं है कि कोई भी अश्लील और आपत्तिजनक सामग्री बनाई या फैलाई जाए। एक सभ्य समाज में ऐसी चीजों की अनुमति नहीं दी जा सकती।

ये मामला हिन्दू शक्ति दल द्वारा दायर किया गया था। केंद्र सरकार ने भी कोर्ट को भरोसा दिलाया है कि वह इस आदेश का पालन सुनिश्चित करेगी। इस मामले की अगली सुनवाई 7 मई को होगी।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

'Awarapan 2' से शिवम बनकर लौट रहे इमरान हाशमी, फैंस के लिए आया अपडेट; बॉक्स ऑफिस पर सनी देओल को दे पाएंगे टक्कर?

इमरान हाशमी की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘आवारापन 2’ को लेकर नया अपडेट सामने आया है। फिल्म की तैयारियां तेजी से पूरी की जा रही हैं और रिलीज से पहले ही इसे लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। सोशल मीडिया पर सनी देओल और इमरान हाशमी के संभावित बॉक्स ऑफिस क्लैश की चर्चाएं भी तेज हो गई हैं। फिल्म में इमरान हाशमी एक बार फिर इमोशनल और इंटेंस अवतार में नजर आने वाले हैं, जिससे उनके कमबैक को लेकर उम्मीदें और बढ़ गई हैं।

फैंस को पसंद आई अक्षरा-अक्षय की केमिस्ट्री, गाना बना सोशल मीडिया सेंसेशन; भोजपुरी हसीना ने जताया आभार

भोजपुरी सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री और गायिका अक्षरा सिंह का नया गाना यूट्यूब पर जबरदस्त धमाल मचा रहा है। अक्षय के साथ उनकी जोड़ी को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है और गाना तेजी से वायरल हो रहा है। रिलीज के बाद से ही इस म्यूजिक वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं और सोशल मीडिया पर भी इसकी खूब चर्चा हो रही है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast