Search KhabarFast

Press ESC to close

दोस्ती बनी दुश्मनी! बहन से छेड़छाड़ पर दोस्त को दी दर्दनाक मौत, खेत में दफनाया शव; 9 महीने बाद ऐसे उठा पर्दा

दोस्ती बनी दुश्मनी! बहन से छेड़छाड़ पर दोस्त को दी दर्दनाक मौत, खेत में दफनाया शव; 9 महीने बाद ऐसे उठा पर्दा

Farrukhabad Murder Case: उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले में दोस्ती के रिश्ते को खून से रंग देने वाली एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। बहन से छेड़छाड़ करने के गुस्से में एक युवक ने अपने ही दोस्त की गला घोंटकर हत्या कर दी और शव को खेत में गाड़ दिया। चौंकाने वाली बात यह है कि यह घटना करीब 9महीने पहले 20जुलाई की है। हालांकि, शव का कंकाल अब बरामद होने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

क्या है पूरा मामला?

पुलिस के अनुसार, अमृतपुर थाना क्षेत्र के गांव गूजरपुर पमारान का रहने वाला ओमवीर राठौर (लगभग 30वर्षीय) करीब 9महीने पहले लापता हो गया था। उसके दोस्त रामू यादव (आरोपी) ने ओमवीर को बहन की ससुराल ले जाने का बहाना बनाकर बुलाया। वहां ओमवीर ने आरोपी की बहन के साथ छेड़छाड़ की कोशिश की थी, जिससे रामू भड़क गया। बदले की भावना में रामू और उसके भाई ने ओमवीर को शराब पिलाई, फिर गमछे से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी।

हत्या के बाद दोनों आरोपियों ने शव को घर से करीब 1किलोमीटर दूर मक्के के खेत में लगभग 5फीट गहरे गड्ढे में दफना दिया। इस तरह घटना 9महीने तक छिपी रही। मृतक ओमवीर की पत्नी पिछले कई महीनों से अपने पति की तलाश में थानों के चक्कर काट रही थी और आखिरकार मुख्यमंत्री कार्यालय में शिकायत करने के बाद पुलिस सक्रिय हुई।

शव की बरामदगी और आरोपी की गिरफ्तारी

पुलिस की पूछताछ में आरोपी रामू यादव ने पूरी घटना कबूल कर ली। जिसके बाद पुलिस ने खेत से शव को बरामद किया और फॉरेंसिक जांच के लिए कंकाल को भेज दिया गया है। पुलिस ने आरोपी रामू यादव को देहरादून से गिरफ्तार किया, जबकि उसके भाई की भी तलाश जारी है। वहीं, अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मामले में हत्या, साक्ष्य नष्ट करने और आपराधिक षड्यंत्र की धाराएं लगाई गई हैं। आगे की जांच चल रही है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

हापुड़ में दीपांशु पर हुए हमले के मामले ने पकड़ा तूल, सूर्या मर्डर केस से क्यों जोड़ रहे लोग

Uttar Pradesh News: हापुड़ में दीपांशु नामक एक युवक पर हुए हमले को लेकर इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है। 5 जून की रात दीपांशु पर कुछ लोगों ने चाकू से वार कर दिया था। उसकी हालत अभी गंभीर बताई जा रही है। लोग इस गाजियाबाद के खोड़ा में हुए सूर्या चौहान मर्डर के से जोड़ रहे हैं। दीपांशु पर कथित तौर पर रास्ते में घेरकर चाकूओं से हमला किया गया।

Haryana News: गुरुग्राम में डबल मर्डर से फैली सनसनी, पति ने पत्नी और बेटे को गोलियों से किया छलनी

Haryana News: साइबर सिटी गुरुग्राम से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक 50 वर्षीय सुरक्षा अधिकारी ने घरेलू विवाद में पत्नी और बेटे की बेरहमी से हत्या कर दी। इस हत्याकांड ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। वहीं, पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया है और उसके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई गई है।

डीयू प्रोफेसर हत्या मामले में सनसनीखेज खुलासा, 1400 किमी दूर आकर आरोपी ने वारदात को दिया अंजाम

DU Professor Murder Case:दिल्ली के न्यू अशोक नगर इलाके में महिला असिस्टेंट प्रोफेसर देवस्तिमा पॉल की हत्या मामले में कार्रवाई तेज हो गई है। पुलिस ने अब तक दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही पुलिस की पूछताछ में बड़ा खुलासा हुआ है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast