PHONE…OTP या MISSED CALL से लुट सकती है जिंदगी की सारी कमाई, जानें बचने के तरीके
नई दिल्ली: समय के साथ भारत तेजी से आधुनिकता व टेक्नोलॉजी की तरफ बढ़ रहा है। वहीं आधुनिकीकरण ने जहां हमारे लिए आज के दौर में कई सुविधाएं प्रदान की है तो वहीं इससे कई प्रकार की हानि होने का खतरा भी बढ़ गया है। जिसका सबसे बड़ा उदाहरण आज के दौर में बढ़ता साइबर क्राइम है।
देश में बीते कुछ सालों में साइबर क्राइम के मामलों में काफी तेजी से बढ़ोतरी हुई है। वहीं टेक्नोलॉजी के दौर में चोर भी एडवांस हो चुके हैं। इस मुद्दे पर नेटफ्लिक्स द्वारा एक जामताड़ा नाम की फिल्म भी बनाई गई है। जिसमें दिखाया गया है कि कैसे साइबर फ्रॉड के जरिए लोगों को कई नए तरीकों से ठगा जा रहा है।
वहीं एक अंजान नम्बर से वीडियो कॉल आपके लिए कई मुसीबतों का कारण बन सकती है। ऐसे ही एक फोन का ऐप भी आपके लिए काफी खतरनाक साबित हो सकता है इतना ही नहीं कई अन्य तरीकों से आपको लूटा और ठगा जा सकता है इसका एकमात्र बचाव सिर्फ सतर्कता ही है। इतना ही नहीं आपके लिए यह जान ना भी जरूरी है की यह अपराध कैसे और कितने तरीकों से किया जा सकता है।
साइबर क्राइम कई प्रकार से होते हैं। इसके कुछ प्रकार :
• फिशिंग: इसमें किसी व्यक्ति को धोखे से भरी ईमेल, संदेश या वेबसाइट के माध्यम से व्यक्तिगत जानकारी जैसे उपयोगकर्ता नाम, पासवर्ड, बैंकिंग या वित्तीय जानकारी आदि प्राप्त करने का प्रयास किया जाता है।
• मैलवेयर: इसमें कंप्यूटर सिस्टमों के अनुपयोगी या नुकसान पहुंचाने वाले सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल करके नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया जाता है।
• रैंसोमवेयर: इसमें कंप्यूटर सिस्टम के फ़ाइलों या फ़ोल्डरों को एक्सेस नहीं करने के लिए एक फ़ाइल या एप्लिकेशन इंटेलिजेंस को प्रभावित करने वाला सॉफ्टवेयर इस्तेमाल किया जाता है। इसके बाद हमलावर द्वारा फ़ाइल या फ़ोल्डरों को फिर से पहुंचने के लिए रंगदारी की मांग की जाती है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply