SC लिखेगा नया अध्याय, 2027 में देश को मिलेगी पहली महिला चीफ जस्टिस; अगले आठ साल में 08 CJI होंगे नियुक्त
Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट में अगले आठ सालों यानी 2025से 2033में आठ मुख्य न्यायाधीश (चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया, CJI) नियुक्त होंगे। सभी के कार्यकाल 36दिन से लेकर करीब सवा दो साल तक होंगे। यह अवधि भारतीय न्यायपालिका के लिए ऐतिहासिक होगी। क्योंकि 2027में देश को पहली बार एक महिला मुख्य न्यायाधीश मिलेगी, जो एक महत्वपूर्ण उपलब्धि होगी।
आठ वर्षों में आठ मुख्य न्यायाधीश
बता दें, सुप्रीम कोर्ट में मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति वरिष्ठता के आधार पर की जाती है और अगले आठ वर्षों में कई वरिष्ठ न्यायाधीशों की सेवानिवृत्ति के कारण यह पद तेजी से बदलने वाला है। वर्तमान में, जस्टिस भूषण रामकृष्ण गवई भारत के मुख्य न्यायाधीश हैं, जिन्होंने 14मई 2025को कार्यभार संभाला था। उनका कार्यकाल 23नवंबर 2025तक रहेगा।
जस्टिस सूर्यकांत (24नवंबर 2025 - 09फरवरी 2027): जस्टिस सूर्यकांत, जो वर्तमान में सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ न्यायाधीश हैं, अगले CJI होंगे। उनका कार्यकाल 09फरवरी 2027तक रहेगा।
जस्टिस विक्रम नाथ (10फरवरी 2027 - 23सितंबर 2027): जस्टिस विक्रम नाथ का कार्यकाल लगभग सात महीने का होगा।
जस्टिस बी.वी. नागरत्ना (24सितंबर 2027 - 29अक्टूबर 2027): जस्टिस बी.वी. नागरत्ना भारत की पहली महिला मुख्य न्यायाधीश होंगी। उनका कार्यकाल भले ही केवल 36दिन का होगा, लेकिन यह भारतीय न्यायपालिका के इतिहास में एक ऐतिहासिक क्षण होगा।
जस्टिस पामिदीघंटम श्री नरसिम्हा (30अक्टूबर 2027 - 02मई 2028): जस्टिस नरसिम्हा, जो वकालत से सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश बने, लगभग छह महीने तक CJI रहेंगे।
जस्टिस जमशेद बुर्जोर पारदीवाला (03मई 2028 - 11अगस्त 2030): जस्टिस पारदीवाला का कार्यकाल हाल के दशकों में सबसे लंबा होगा, जो लगभग दो साल और तीन महीने तक रहेगा।
जस्टिस के.वी. विश्वनाथन (12अगस्त 2030 - 25मई 2031): जस्टिस विश्वनाथन, जो वकालत से सीधे सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश बने, लगभग नौ महीने तक CJI रहेंगे।
जस्टिस जॉयमाल्य बागची (26मई 2031 - 2अक्टूबर 2031): उनका कार्यकाल चार महीने से थोड़ा अधिक होगा।
जस्टिस विपुल मनुभाई पंचोली (3अक्टूबर 2031 - 27मई 2033): जस्टिस पंचोली का कार्यकाल लगभग एक साल और सात महीने का होगा, जो इसे हाल के वर्षों में सबसे लंबे कार्यकालों में से एक बनाएगा।
2027में देख को मिलेगी पहली महिला मुख्य न्यायाधीश
जस्टिस बी.वी. नागरत्ना का नाम भारतीय न्यायपालिका के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज होने जा रहा है। वे सुप्रीम कोर्ट की पहली महिला मुख्य न्यायाधीश होंगी, जो 24 सितंबर 2027 से 29 अक्टूबर 2027 तक इस पद पर रहेंगी। जस्टिस नागरत्ना पूर्व मुख्य न्यायाधीश इंगलगुप्पे सीतारमैया वेंकटरमैया की बेटी हैं और उनकी नियुक्ति के साथ ही भारत में पहली बार पिता-पुत्री की जोड़ी मुख्य न्यायाधीश के रूप में इतिहास रचेगी।
Leave a Reply