बिहार में सत्ता बदलाव की तैयारियां तेज...नीतीश कुमार छोड़ेंगे CM पद, शपथ ग्रहण की तारीख फाइनल!
Bihar News: बिहार विधानसभा चुनाव 2025में NDA की प्रचंड जीत के बाद नई सरकार के गठन की तैयारियां जोरों पर हैं। सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज या कल में अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं, जिसके बाद एनडीए विधायक दल की बैठक में राज्य का मुख्यमंत्री चुना जाएगा। शपथ ग्रहण समारोह 19या 20नवंबर को पटना के गांधी मैदान में आयोजित होने की संभावना है, जहां तैयारियां तेजी से चल रही हैं।
बता दें, चुनाव आयोग आज 16नवंबर राज्यपाल को चुनाव परिणामों की आधिकारिक अधिसूचना सौंपेगा, जिसके बाद से विधानसभा चुनाव के समय से आचार संहिता भी हट जाएगी। इसके बाद एनडीए की ओर से सरकार बनाने का दावा पेश किया जाएगा। सोमवार को नीतीश कुमार कैबिनेट की बैठक करेंगे. जिसमें 17वीं विधानसभा को भंग करने का प्रस्ताव पास किया जाएगा. इसके बाद नीतीश कुमार राज्यपाल से मिलकर अपना इस्तीफा सौंपेंगे। इसी इस्तीफा के साथ नई सरकार बनने का रास्ता साफ होगा।
गांधी मैदान में शपथ ग्रहण की तैयारियां
दूसरी तरफ, गांधी मैदान में शपथ ग्रहण की तैयारियां:मंच निर्माण और सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई केंद्रीय नेता और अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री समारोह में शामिल हो सकते हैं। मालूम हो कि एनडीए ने चुनाव में 200 से अधिक सीटें जीती हैं, जबकि राजद नीत महागठबंधन को करारी हार मिली है। विशेषज्ञों का मानना है कि नई सरकार विकास और कानून-व्यवस्था पर फोकस करेगी। आने वाले दिनों में और स्पष्ट जानकारी सामने आएगी, लेकिन फिलहाल उत्साह का माहौल है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply