मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री होंगे मोहन यादव, उज्जैन दक्षिण से रह चुके हैं विधायक
Madhya Pradesh CM: मध्य प्रदेश में सत्ता की कमान बीजेपी के किस नेता को मिलेगा इसका आखिरकार आज फैसला हो गया। प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव होंगे। मोहन यादव संघ के करीबी माने जाते हैं इसके साथ ही उज्जैन दक्षिण से विधायक हैं। यही नहीं मोहन यादव शिवराज सरकार में उच्च शिक्षा मंत्री रह चुके हैं। 2013 में पहली बार विधायक बने थे।
बीजेपी आलाकमान लगातार बनाए हुए थे संपर्क
इस फैसले से पहले भाजपा के आलाकमान ने भोपाल में पर्यवेक्षकों की एक टीम भेजी थी जिसमें हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल , आशा लाकड़ा और के लक्ष्मण शामिल थे। भोपाल में पहुंचने के बाद मनोहरलाल और अन्य पर्यवेक्षक मुख्यमंत्री आवास पहुंचे थे। यहां पर पहुंचने के बाद उन्होंने सबसे पहले शिवराज सिंह से मुलाकात की बताया जा रहा था कि मनोहर लाल बीजेपी आलाकमान का फरमान लेकर दिल्ली से पहुंचे थे। मनोहल लाल के भोपाल पहुंचने के बाद भी जेपी नड्डा लगातार उनके साथ संपर्क में बने हुए थे।
कांग्रेस को दी थी कड़ी टक्कर
गौरतलब है कि मध्य प्रदेश में बीजेपी ने विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत हासिल किया था। मध्य प्रदेश में कांग्रेस और बीजेपी के बीच कड़ी टक्कर थी। जहां बीजेपी ने कांग्रेस को बड़े अंतर से हराया था। राज्य में बीजेपी ने 163 सीटों पर जीत हासिल की वहीं कांग्रेस महज 66 सीटों पर सिमट कर रह गई।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply