‘…कोई बात नहीं बनती है’, सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर बोले अखिलेश यादव
उत्तर प्रदेश:अनुच्छेद 370 को लेकर आज सुप्रीम कोर्ट से अपना फैसला सुनाया दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि आर्टिकल 370 हटाकर जम्मू कश्मीर को बाकी भारत के साथ जोड़ने की प्रक्रिया मजबूत हुई है और आर्टिकल 370 हटाना संवैधानिक रूप से वैध है। इस मामले पर अलग-अलग पार्टी के नेताओं के बयान सामने आ रहे है। जिसमे अखिलेख यादव का नाम सामने आया है।
सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर अखिलेश यादव बोले
आर्टिकल 370 को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, "...आज सुप्रीम कोर्ट का फैसला आया है...सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद कोई बात नहीं बनती है लेकिन कुछ लोग यह समझते हैं कि जिस भावना से 370 लागू हुई थी उस भावना के पक्ष में निर्णय नहीं है लेकिन सुप्रीम कोर्ट का फैसला आ गया है और सभी उसे मानेंगे..."
SC के फैसले पर उमर अब्दुल्ला का बयान
उमर अब्दुल्ला ने कहा, "निराश हूं, लेकिन हतोत्साहित नहीं। संघर्ष जारी रहेगा। यहां तक पहुंचने में बीजेपी को दशकों लग गए। हम भी लंबी दौड़ के लिए भी तैयार हैं।' इससे पहले रविवार को बारामूला में एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा था कि जम्मू कश्मीर में पार्टी का 370को पुनर्बहाल करने की लड़ाई शांतिपूर्वक तरीके से जारी रहेगी।
‘संघवाद संविधान के मूल ढांचे का हिस्सा’
इसको लेकर AIMIM के प्रमुख ने भी कहा कि "बोम्मई फैसले में सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि संघवाद संविधान के मूल ढांचे का हिस्सा है। संघवाद का अर्थ है कि राज्य की अपनी आवाज है और अपनी क्षमता के क्षेत्र में उसे कार्य करने की पूर्ण स्वतंत्रता है। ऐसा कैसे हो सकता है कि राज्य के लिए विधानसभा की जगह संसद फैसले ले? ऐसा कैसे है कि संसद उस प्रस्ताव को पारित कर सकती है जिसे संविधान में विधानसभा द्वारा पारित किया जाना था? मेरे लिए, जिस तरह से 370को हटाया गया वह संवैधानिक नैतिकता का उल्लंघन था।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply