Maratha Reservation: मराठा आरक्षण आंदोलन में 49 लोग गिरफ्तार, धाराशिव में लगा कर्फ्यू
Maratha Reservation: महाराष्ट्र में हिंसा की आग भड़क गई। दरअसल प्रदेश में मराठा आरक्षण को लेकर आंदोलन चल रहा है। ये आंदोलन हिंसक हो गया इस दौरान नेताओं की संपत्तियों को निशाना बनाकर हिंसा और आगजनी की गई। जिसमें NCP विधायक प्रकाश सोलंके घर में आग लगा दी गई। यही नहीं बीड स्थित शरद पवार गुट का दफ़्तर भी आग के हवाले कर दिया गया। इस हिंसा में कम से कम 13 बसें क्षतिग्रस्त हुई।
जिसके बाद राज्य परिवहन निगम ने बसों का परिचालन बंद कर दिया। परिवहन विभाग के एक अधिकारी ने कहा, हम स्थिति सामान्य होने तक बस परिचालन बंद रखेंगे। वहीं आंदोलन के दौरान हुई हिंसा के सिलसिले में पुलिस ने 49 लोगों को गिरफ्तार किया है। स्थानीय प्रशासन ने बताया कि हिंसा की घटनाओं के बाद धाराशिव जिले में कर्फ्यू लगाया गया है। जिला कलेक्टर सचिन ओम्बासे ने सोमवार रात में एक आदेश जारी किया।
इलाके में लगा कर्फ्यू
जारी किए गए आदेश के अनुसार, कर्फ्यू अवधि के दौरान पांच से अधिक लोगों के इकट्ठा होने की अनुमति नहीं है। एकनाथ शिंदे ने कहा कि राज्य द्वारा नियुक्त न्यायमूर्ति शिंदे समिति ने अपनी अंतरिम रिपोर्ट में मध्य महाराष्ट्र में निज़ाम युग के 17.2 मिलियन रिकॉर्ड को स्कैन करने के बाद कुनबी रिकॉर्ड के साथ 11,530 दस्तावेज़ पाए। मराठा प्रदर्शनकारियों ने सोमवार को धुले-सोलापुर राजमार्ग को भी पांच घंटे से अधिक समय तक अवरुद्ध कर दिया, जिससे वाहनों की लंबी कतार लग गई। वहीं दूसरी तरफ मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मराठा आरक्षण पर कैबिनेट उप-समिति की तत्काल बैठक आयोजित करने के बाद उपायों की घोषणा की।
मनोज जारांगे पाटिल से सीएम ने की बातचीत
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जारांगे पाटिल से टेलीफोन पर बातचीत की। बातचीत में सीएम शिंदे ने और मराठा समुदाय को आरक्षण देने को लेकर दोनों के बीच सकारात्मक चर्चा हुई। सीएम शिंदे ने जारांगे पाटिल से कहा कि मराठा समुदाय को कुनबी सर्टिफिकेट देने को लेकर आज की कैबिनेट में ठोस फैसला लिया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि मराठा आरक्षण के मुद्दे को कानूनी रूप से हल करना जरूरी है और इसके लिए सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में क्यूरेटिव याचिका दायर की है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply