Delhi Excise Policy: अगर केजरीवाल को हुई जेल तो कैसे चलेगी सरकार? ‘आप’ के वरिष्ठ नेता ने किया खुलासा
Delhi Excise Policy : प्रवर्तन निर्देशालय ने कथित शराब घोटाले मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल को पूछताछ के लिए तलब किया है। जिस पर आम आदमी पार्टी के नेता और मंत्री सौरभ भारद्वाज ने प्रतिक्रिया दी है और बताया है कि अगर केजरीवाल गिरफ्तार कर लिए गए तो पार्टी और दिल्ली सरकार कैसे चलेगी।
प्रेस वार्ता करते हुए सौरभ भारद्वाज ने बताया कि इस स्थिति में तिहाड़ जेल से पार्टी और दिल्ली सरकार चलेगी। इसके साथ ही आम आदमी पार्टी के नेता ने बीजेपी के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद के आरोपों पर भी पलटवार किया है। दिल्ली के मंत्री और आप नेता ने प्रेस वार्ता में कहा कि ये पूरी तरह से राजनीतिक द्वेष है, षड्यंत्र है।
ये एक षड्यंत्र है
भाजपा आम आदमी पार्टी को ख़त्म करना चाहती है। ये बात पहले से मनोज तिवारी अपने इंटरव्यू में कह रहे हैं। क्या वो ED के डायरेक्टर हैं, उन्हें पहले से कैसे पता होता है? ये पूरी पटकथा भाजपाके मुख्यालय में लिखी जाती है। इनकी कोशिश है कि आम आदमी पार्टी को ख़त्म कर दें, लेकिन ऐसा होगा नहीं। सौरभ भारद्वाज ने गिरफ्तारी के क़यास लगाने पर कहा कि हमें जानकारी होती है, इसलिए हम जनता को बताना चाहते हैं कि षड्यंत्र है, और क्या चल रहा है।
‘जेल से सरकार चलेगी’
उन्होंने आगे कहा कि पार्टी और सरकार जेल से चलेगी। ये पार्टी आंदोलन से निकली पार्टी है। रामलीला मैदान से निकली हुई पार्टी है। इस पार्टी का इतिहास ही संघर्ष का रहा है। सरकार बनने के बाद भी ये पार्टी हमेशा संघर्ष में रही है। अगर मुख्यमंत्री को तिहाड़ भेजा जाएगा तो तिहाड़ से सरकार चलेगी। गौरतलब है कि ईडी ने अरविंद केजरीवाल को 2नवंबर को पूछताछ के लिए बुलाया है। उन्हें 2नवंबर को ईडी के सामने पेश होने के लिए कहा गया है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply