मालेगांव ब्लास्ट केस बरी होने के बाद घर पहुंचे कर्नल पुरोहित, महाभारत के एक्टर ने किया स्वागत
Malegaon Blast Case: कर्नल पुरोहित के कोर्ट से बरी होने के बाद महाभारत के एक्टर नितीश भारद्वाज ने उनके पुणे स्थित आवास के बाहर स्वागत किया। दरअसल, साल 2008 के मालेगांव ब्लास्ट केस में गुरुवार को मुंबई की स्पेशल एनआईए कोर्ट ने अपना फैसला सुनाते हुए सभी सात आरोपियों को बरी कर दिया गया। कोर्ट ने कहा था कि आरोपियों के खिलाफ कोई सबूत नहीं मिले हैं। इसी के साथ ही 17 साल से जंग लड़ रहे लेफ्टिनेंट कर्नल प्रसाद श्रीकांत पुरोहित और पूर्व बीजेपी सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर समेत 7 आरोपियों को कोर्ट ने क्लीन चिट दे दी।
कर्नल पुरोहित ने किया भारतीय सेना का धन्यवाद
कोर्ट ने अपना फैसला सुनाते हुए कहा था कि धमाकों में इस्तेमाल RDX कर्नल पुरोहित ने मुहैया कराया था, इस बात का कोई ठोस सबूत नहीं मिला है। साथ ही कोर्ट ने बम बनाने में कर्नल पुरोहित के शामिल होने से भी इनकार किया। कोर्ट के फैसले के बाद कर्नल पुरोहित ने कहा था कि इतने सालों तक चल रही कानूनी लड़ाई में कर्नल पुरोहित को जीत मिली है। इसके लिए उन्होंने भारतीय सेना को भी धन्यवाद कहा है।
झूठे आरोपों की वजह से हुई परेशानी
कोर्ट से क्लीन चिट मिलने के बाद पुणे स्थित अपने आवास पर कर्नल पुरोहित ने रविवार को कहा कि यहां हमेशा से लोगों ने मेरा समर्थन किया और मैंने कहा था कि मैं कोर्ट से एक दिन बरी होकर जरूर आऊंगा। कर्नल पुरोहित ने ये भी बताया कि झूठे आरोपों की वजह से इतने साल तक उन्हें परेशानी झेलनी पड़ी।
कर्नल पुरोहित का हुआ स्वागत
वहीं, कर्नल पुरोहित के स्वागत के लिए पूरी सोसायटी के लोग उमड़े। उनके स्वागत के लिए परिवार और मित्रों की तरफ से खास तैयारियां की गई थीं। ढोल और ताशे पर उनका जोरदार स्वागत किया गया और खुली जीप में बैठाकर रोड शो निकाला गया। इस दौरान यहां दिग्गज अभिनेता और पूर्व सांसद नितीश भारद्वाज भी इसमें शामिल हुए।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply